कार से आए चोर शटर काटकर दुकान में लगाई सेंध; वायरल VIDEO

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 11, 2024

car_borne_thieves

डेस्कः दिल्ली में कार से चोरी करने आए चोरों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में चोर एक दुकान की शटर का ताला तोड़कर भीतर घुसते हैं और चोरी का माल कार में लोड करते साफ दिखाई दे रहे हैं। इस वारदात को चोरों ने शनिवार तड़के अंजाम दिया।

पूरी वारदात दुकान के पास लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वीडियो शाहदरा इलाके के रोहतास नगर स्थित एक दुकान की बताई जा रही है। मामले में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से वीडियो से संबंधित जानकारी मांगी गई लेकिन उनकी ओर से कोई जवाब नहीं मिला।

रांची जमीन घोटाले के नेटवर्क का खुलासा, ईडी ने 48 बैंक खातों को कराया फ्रीज

लाइव दैनिक इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। करीब 11 मिनट के वायरल इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि चालक समेत कुल पांच चोर कार में सवार होकर दुकान के पास आते हैं। कार दुकान के सामने ही खड़ी करने के बाद पहले एक आरोपी उतरकर इधर-उधर देखता है।

See also  Alamgir के नौकर के घर ED के गोपनीय पत्र मिलने का मामला, बाबूलाल मरांडी ने CBI जांच को लेकर लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

फिर धीरे-धीरे करके अन्य आरोपी भी कार से बाहर आने लगते हैं। शुरुआत में तीन चोर दुकान के शटर के ताले को तोड़ने और काटने की कोशिश करते हैं। वीडियो में दिख रहा है कि जब चो ऐसा नहीं कर पाते हैं तो कार में बैठा एक अन्य चोर कार चालक के साथ उतरता है। फिर पांचों मिलकर उसे तोड़ने की कोशिश करते हैं।

बोकारो में PM मोदी ने खेला OBC कार्ड, कहा-छोटी छोटी जातियों में तोड़ना चाहती है विपक्ष, एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे

देखते ही देखते कुछ ही मिनटों में वे ताला तोड़कर शटर ऊपर करने के बाद दुकान में घुसते हैं। सभी एक एक कर दुकान के अंदर रखा सामान कार्टूनों में रखकर और हाथों में उठाकर बारी-बारी से बाहर आने लगते हैं। दुकान से सारा बहुमूल्य सामान कार की डिक्की में रखते हैं। फिर डिक्की बंद करने के बाद सभी आरोपी कार में बैठकर मौके से फरार हो जाते हैं।

See also  गलत तरह से छुआ, मैं चिल्लाई; विदेशी महिला Vlogger के लिए डरावनी थी होली, बताई दर्दनाक कहानी

Jharkhand Election: BJP के खिलाफ कांग्रेस पहुंची चुनाव आयोग, विज्ञापन को हटाने की मांग

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now