कोडरमा के जवाहर घाटी में गिरा ट्रेलर, ड्राइवर और खलासी लापता, राहत और बचाव कार्य जारी

kodarma ghati

कोडरमाः   चंदवारा और हजारीबाग के बरही थाना क्षेत्र स्थित जवाहर घाटी में तिलैया डैम में पुल का रेलिंग तोड़ एक ट्रेलर गिर गया है। घटना के बाद से ट्रक के चालक और खलासी का कोई पता नहीं चल पा रहा है। फिलहाल चंदवारा और बरही थाना क्षेत्र की पुलिस मौके पर पहुंच गई है और स्थानीय गोताखोरों की मदद से डूबे हुए ट्रक के चालक और खलासी का पता लगाया जा रहा है।

 

जानकारी के मुताबिक ट्रेलर पर छड़ लोड था और वह अनियंत्रित होकर पुल का रेलिंग तोड़कर डैम में जा गिरा हैं ,बता दें कि दुर्घटना के दौरान ट्रेलर का इंजन और बाकी हिस्सा अलग हो गया हैं । मौके पर मैजूद बरही एसडीपीओ अजित कुमार विमल ने बताया कि ट्रेलर के इंजन और बाकी हिस्से को निकालने के लिए क्रेन मंगाया जा रहा है, जबकि स्थानीय गोताखोर की मदद से डैम में डूबे चालक और खलासी का पता लगाया जा रहा है।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now