लोहरदगा: बीजेपी और आजसू छोड़ 100 से अधिक लोगों ने थामा कांग्रेस का दामन

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 28, 2024

लोहरदगा: सोमवार को विधायक कार्यालय बरवा टोली में बीजेपी और आजसू पार्टी छोड़कर 100 से अधिक लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर कांग्रेस प्रत्याशी, कांग्रेस विधायक दल के नेता एवं मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव, कार्यकारी जिला अध्यक्ष हाजी शकील अहमद और विधायक प्रतिनिधि निशीथ जायसवाल ने सभी को माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।

बीजेपी और आजसू छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए लोगों ने कहा कि कांग्रेस पार्टी विकास की पार्टी है, जिसका विचारधारा “सबके साथ, सबका विकास” है। इसी सोच के कारण हम सभी आज कांग्रेस परिवार में शामिल हो रहे हैं।

 

WhatsApp Image 2024 10 28 at 17.57.47

डॉ. रामेश्वर उरांव ने इस मौके पर कहा कि कांग्रेस परिवार में सभी का स्वागत है और इस पार्टी में हर सदस्य को सम्मान मिलता है। उन्होंने कहा कि आज बड़ी संख्या में लोगों के कांग्रेस में शामिल होने से पार्टी को और मजबूती मिलेगी, जिसका असर आगामी विधानसभा चुनावों में देखने को मिलेगा। कांग्रेस और हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के चलते इतनी संख्या में लोग कांग्रेस में आ रहे हैं।

See also  दो भाईयों ने जमीन विवाद में कर दी रिश्तेदार की हत्या, एक ने डर से पुलिस के सामने कर दिया सरेंडर

WhatsApp Image 2024 10 28 at 17.57.46 1

इस अवसर पर प्रमुख रूप से सदस्यता ग्रहण करने वालों में संकर उरांव, पहान, प्रदीप उरांव, संजय कुमार तुरी, बलराम उरांव, विजय उरांव, प्रकाश कुमार तुरी, मनोहर उरांव, सिकंदर तुरी, रामबृत लोहरा, अर्जुन उरांव, अमित भगत, सूरज साहू, गोपाल उरांव सहित कई अन्य सहयोगी शामिल थे।

WhatsApp Image 2024 10 28 at 17.57.46

इसके अलावा कार्यक्रम में हाजी शकील अहमद, निशीथ जायसवाल, ऐनुल अंसारी, विशाल डुंगडुंग, असलम अंसारी, तारिक अनवर, रेहान अख्तर, रमेश उरांव, रौनक इकबाल, उल्फत अंसारी, अराफत, मुसरफ सोनू, रेयाज अंसारी, साकिर अंसारी सहित अन्य कई प्रमुख लोग भी उपस्थित थे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now