अवैध कब्जा देखकर खून खौलता है; हेमंत सोरेन सरकार पर खूब बरसे चंपाई

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 29, 2024

Champai कैबिनेट ने झारखंड के लोगों को तोहफा, 200 यूनिट बिजली, राज्यकर्मियों को बढ़ाया गया महंगाई भत्ता

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने आदिवासी समाज को एकजुट होकर बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ संघर्ष करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जिस माटी, रोटी एवं बेटी तथा जल, जंगल व जमीन की रक्षा के लिए वीर सिदो-कान्हू, चांद-भैरव, फूलो-झानो एवं बाबा तिलका मांझी ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ संघर्ष किया था, आज वहां हमारे समाज की जमीनों पर घुसपैठिये कब्जा कर रहे हैं। हमारी बहु-बेटियों की अस्मत खतरे में है। कई गांवों से आदिवासियों का अस्तित्व समाप्त हो गया है।

हिमंता को हेमंत का जवाब, बांग्लादेश से मिली हुई है भाजपा, घुसपैठियों से सांठगांठ

चंपाई सोरेन ने कहा कि यह देखकर खून खौलता है कि हमारे जाहेर थान, मांझी थान तथा अन्य धार्मिक स्थलों पर भी अवैध कब्जा हो रहा है। हम एक बार जीते हैं और एक ही बार मरते हैं, फिर डर किस बात का है? हमारी रगों में भी तो उन्हीं वीर शहीदों का खून दौड़ता है। उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वजों ने अंग्रेजों को झुका दिया था और आज तो हमलोग पढ़-लिख चुके हैं। अपने अधिकारों को समझते हैं।

See also  लाख दो गाली, तेजस्वी के लिए ही बजेगी ताली; बदल गया रोहिणी आचार्या का टोन

पूर्व सीएम चंपाई सोरेन ने बगैर किसी का नाम लेते हुए झारखंड सरकार पर अटैक करते हुए कहा कि हम आदिवासी इस भूमि के असली मालिक हैं। जब हमारे समाज में बाहर शादी करने वाली बेटियों का श्राद्ध करने की परंपरा है तो वे कौन लोग हैं, जो इन विधर्मियों को जमाई टोलों में बसा रहे हैं? उन्हें किसका संरक्षण मिल रहा है?।

बोकारो से कांग्रेस ने श्वेता सिंह को दिया टिकट, धनबाद से अजय दुबे के नाम का एलान, मंगलवार को नामांकन

जब संथाल परगना काश्तकारी अधिनियम के तहत कोई भी गैर आदिवासी हमारी जमीनें नहीं खरीद सकता, तो फिर इतनी बड़ी संख्या में बसे ये घुसपैठिये कैसे हमारी जमीनों पर कब्जा कर रहे हैं? चुनावों के बाद, हमलोग सभी मांझी परगना तथा पारंपरिक ग्राम प्रधानों के साथ एक बैइसी बुलाएंगे और अवैध तरीके से ली गई सभी जमीनों को उनके मूल मालिकों को वापस करवाएंगे।

सरकार बनी तो ‘घुसपैठिए’ से शादी करने वाली बेटी की संतान को नहीं मिलेगा आदिवासी का दर्जा, संताल में हिमंता का बड़ा एलान

See also  शराब घोटाले में ACB की बड़ी कार्रवाई, पूर्व उत्पाद आयुक्त अमित प्रकाश गिरफ्तार
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now