चंपाई सोरेन के साथ उनकी पत्नी भी करोड़पति, बेटे के पास 64 लाख की गाड़ियां, 3 हथियार भी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 28, 2024

champai_soren_with-son

झारखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। सभी प्रत्याशी अपना-अपना नामांकन दाखिल कर रहे हैं। चुनाव से इतर लोगों को नेताओं की संपत्ति के बारे में जानने में उतनी ही दिलचस्पी है, जितना की राज्य में पार्टियों की जीत की चिंता है। पूर्व सीएम चंपाई सोरेन ने भी नामांकन दिया है। उनके नामांकन पत्र के अनुसार उनकी संपत्ति भी सार्वजनिक की गई है।

चंपाई सोरेन के पास कुल एक करोड़ 42 लाख 43 हजार 569 रुपये की संपत्ति व नगद बैंक में जमा है। जबकि उनकी पत्नी मानको सोरेन के पास एक करोड़ चार लाख 10 हजार 889 रुपये सेविंग्स सहित कुल संपत्ति है। चंपाई सोरेन के पास नगद एक लाख 25 हजार रुपये है। जबकि पत्नी के पास मात्र 65 हजार रुपये हैं।

सीता सोरेन ने घेरा तो इरफान अंसारी ने जोड़ लिए हाथ, कहा- माफी मांगता हूं… VIDEO

See also  मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने झारखंड पुलिस को 1,485 आधुनिक वाहन सौंपे, अत्याधुनिक 12 नए थानों का किया ऑनलाइन शिलान्यास

बेटे आकाश के पास 75 हजार बेटी के पास चार हजार नगद है। चंपाई सोरेन के खिलाफ एक ही अपराधिक मामला लंबित है। चंपाई सोरेन को चालू वित्तीय वर्ष 2023-24 में कुल 40.23 लाख आमदनी हुई है। जबकि 2018-19 में 10.82 लाख रुपये आमदनी थी। इनकी आमदनी प्रतिवर्ष करीब दस लाख रुपये के हिसाब से बढ़ रही है।

चंपाई के पास 88,59619 चल संपत्ति है। चंपाई सोरेन ने चालू वित्तीय वर्ष 2023-24 में कुल 40,23,630 लाख का का इनकम टैक्स फाइल किया है। जबकि 2018-19 में 10,82,826 का इनकम टैक्स रिटर्न फाइल किया था। पत्नी मानको सोरेन ने 14,06,640 का इनकम टैक्स फाइल किया था।

बेटे आकाश सोरेन ने 11,42,030 लाख रुपये का इनकम टैक्स फाइल किया था। चंपाई सोरेन के पास कुल 88,59,619 लाख रुपये की चल संपत्ति है। कुल 53,83,950 लाख रुपये की अचल संपत्ति है। पत्नी मानको सोरेन के पास कुल 99,64,689 लाख की चल संपत्ति है। कुल 4,46,200 की अचल संपत्ति है।

See also  Tihar Jail से निकलकर बोले अरविंद केजरीवालः "मैने कहा था जल्दी आउंगा, मै आ गया"

सीता सोरेन पर कथित अभद्र टिप्पणी मामले में शिकायत लेकर राज्यपाल के पास पहुंची बीजेपी, सीता सोरेन भी रोने लगी

बेटे के पास 64 लाख की गाड़ियां

चंपाई सोरेन के पास 24,59,900 की तीन गाडियां हैं। जिनमें टोयोटा फार्चुनर, एम्बेसडर कार, महिन्द्रा जीप शामिल हैं। पत्नी के पास 59,40,000 लाख रुपये की तीन गाड़ियां हैं, जिनमें दो हाइवा, एक सेल्टर कार है। बेटे आकाश सोरेन के पास 64,39,923 की तीन गाड़ियां हैं, जिनमें एक बाइक, एक टैंकर और एक पोकलेन है।

बेटी के पास कितना जेवर

चंपाई सोरेन के पास 50 ग्राम सोने के जेवरात हैं, जिसकी कीमत 3,60,650 रुपये है। उनकी पत्नी मानको सोरेन के पास 195 ग्राम सोने के जेवरात हैं जिसकी कीमत 14,06,535 लाख रुपया है। चम्पाई सोरेन के बेटे आकाश सोरेन के पास 15 ग्राम सोने के जेवरात हैं जिसकी कीमत 1,08,195 लाख है। उनकी बेटी बाले सोरेन के पास 30 ग्राम सोने के जेवरात हैं। जिसकी कीमत 2,16,390 लाख रुपये है।

See also  T-20 World Cup के लिए टीम इंडिया का एलान, पंत को मिला मौका, हार्दिक पांड्या को बड़ी जिम्मेदारी

तीन हथियार भी

पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के नाम एक एनपी बोर पिस्तौल एक लाख 15 हजार मूल्य का, एक एनपी बोर राइफल एक लाख 13 हजार का व एक डबल बोर गन 50 हजार मूल्य का है। तीनों हथियार का कुल मूल्य 2,78,000 है।

सुन लॉरेंस बिश्नोई, जेल में ही होगी तुम्हारी हत्या; सलमान का जिक्र कर किसने दे डाली धमकी

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now