- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब और बेटा ओसामा राजद में शामिल, लालू से मिलकर बनी बात

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 27, 2024

osama-rjd

बिहार में सियासी हलचल तेज हो गई है। दिवंगत पूर्व सांसद और आरजेडी के वरिष्ठ नेता रहे मोहम्मद शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा और उनकी मां हिना शहाब रविवार को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) में शामिल हो गए। लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव ने दोनों को पार्टी की सदस्यता दिलाई है। बिहार की राजनीति में यह एक अहम घटनाक्रम माना जा रहा है, क्योंकि शहाबुद्दीन का नाम आरजेडी के प्रभावशाली नेताओं में शामिल रहा है।

ओसामा ने शनिवार देर रात आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की थी, जिसके बाद आज उन्हें पार्टी में शामिल करने का फैसला हुआ। पूर्व में शहाबुद्दीन का परिवार राजद से नाराज चल रहा था। क्योंकि उनकी पत्नी हिना शहाब को एमपी का टिकट नहीं मिला था। उनकी ओर से राजद से सिवान संसदीय सीट से राजद टिकट मांगा गया था।

BMW कार से उतर कर चुराने लगी गमला, नोएडा के पॉश इलाके का वीडियो वायरल

See also  कांग्रेस-RJD के बीच कुछ ठीक नहीं... मनोज झा के ट्वीट से महागठबंधन पर अटकलें तेज

तेजस्वी ने बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस

जानकारी के अनुसार आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने इस अवसर पर राबड़ी देवी के 10 सर्कुलर रोड आवास पर एक प्रेस कांफ्रेंस बुलाई गई, जिसमें ओसामा को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। बता दें कि शहाबुद्दीन का परिवार हमेशा से ही आरजेडी का अभिन्न हिस्सा रहा है और ओसामा की वापसी से पार्टी को मजबूती मिलने की बात कही जा रही है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि शहाबुद्दीन परिवार की आरजेडी में वापसी आगामी चुनावों में मुस्लिम वोट बैंक को प्रभावित कर सकती है। शहाबुद्दीन की छवि सिवान क्षेत्र में काफी लोकप्रिय रही है और उनके बेटे के पार्टी में आने से आरजेडी को ग्रामीण और अल्पसंख्यक वोटों में बढ़त मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

सेक्स रैकेट चलाते हैं IPS अधिकारी, महिला पुलिसकर्मियों की शिकायत के बाद जांच शुरू

ईशान किशन के पिता जदयू में शामिल

भारतीय क्रिकेटर ईशान किशन के पिता प्रणव कुमार पांडे आज जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) में शामिल हो रहे हैं। जेडीयू कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में दोपहर 3 बजे प्रणव पांडे को पार्टी की सदस्यता दिलाई जाएगी। प्रणव पांडे के जेडीयू में शामिल होने से पार्टी को उनके समर्थकों का समर्थन मिलने की उम्मीद है।

See also  10लाख का इनामी नक्सली भीखन गंझू सहयोगी के साथ गिरफ्तार, 12.32लाख जब्त

जेडीयू नेताओं का मानना है कि प्रणव पांडे की पार्टी में उपस्थिति से पार्टी के लिए एक सकारात्मक संदेश जाएगा। उनके साथ कई अन्य समर्थकों के भी पार्टी में शामिल होने की संभावना है, जिससे आगामी चुनावों में जेडीयू को बढ़त मिल सकती है। प्रणव पांडे के शामिल होने के मौके पर जेडीयू के वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि पार्टी को हर क्षेत्र से मजबूत करने के लिए नए लोगों का स्वागत किया जा रहा है। माना जा रहा है कि ईशान किशन के पिता के जुड़ने से पार्टी को बिहार के युवाओं के बीच एक अच्छा संदेश मिलेगा।

JMM-कांग्रेस के चलते मुश्किल स्थिति; ‘इंडिया’ के घटक दल ने दे दिया अल्टीमेटम

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now