BMW कार से उतर कर चुराने लगी गमला, नोएडा के पॉश इलाके का वीडियो वायरल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 27, 2024

noida_viral_video_

डेस्कः  डिजिटल युग में आप कोई भी हरकत कर बच नहीं पाएंगे। ऐसा ही एक मामला बड़ी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जहां पर एक गमला चोरी हो जाती है। लेकिन हैरानी तब और बढ़ जाती है जब चोर किसी लग्जरी गाड़ी से उतर कर गमला चुराकर गायब हो जाते हैं। राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा से भी एक ऐसा ही हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है।

दरअसल, एक महिला BMW कार से नीचे उतरती है। एक दुकान के सामने सीढ़ियों पर कुछ गमले रखे हुए थे। महिला आसपास नजर दौड़ाती है। फिर एक गमला उठा कर कार के अंदर रख लेती है। यह 25 अक्टूबर देर रात करीब 12 बजे की घटना है। पूरी घटना दुकान के सामने लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। हालांकि इस वीडियो की सच्चाई के बारे में लाइव दैनिक पुष्टि नहीं करता है।

See also  पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक रांची में आज, अमित शाह रांची पहुंचे, हेमंत सोरेन भी दिल्ली से लौटे

गमला चोरी का वीडियो वायरल

जानकारी के अनुसार यह थाना सेक्टर 20 क्षेत्र का मामला है। BMW कार से आई महिला ने एक पॉश इलाके में गमला चोरी किया। सामने आए 2 मिनट 50 सेकंड के वीडियो में देखा जा सकता है कि गमला चुराने के बाद महिला आगे की सीट पर बैठने जाती है। वहीं कार की ड्राइविंग सीट पर कोई और बैठा है। लेकिन तभी महिला सड़क की दूसरी तरफ खड़े एक युवक के पास चली जाती है।

कार के पास जुट गए लोग

वीडियो में आवाज नहीं रिकॉर्ड है। इसलिए यह पता नहीं चल पा रहा है कि महिला और युवक के बीच किस बारे में बातचीत हो रही है। हालांकि कुछ ही देर बाद महिला वापस कार में आकर बैठ जाती है। इस दौरान वह युवक भी कार के पास आ जाता है। वह महिला से कुछ बात करता नजर आ रहा है। युवक फिर कार चालक के पास बात करने चला जाता है। इस दौरान कुछ अन्य लोग भी कार के पास आकर खड़े हो जाते हैं। हालांकि कुछ ही देर में महिला वहां से गायब हो जाती है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो गया है। BMW वाली गमला चोर को देखकर हर कोई हैरान है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now