रिम्स में डॉक्टर और युवती ने हॉस्टल की छत से लगाई छलांग, एक की मौत

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 21, 2024

रांची के रिम्स से इलाज के दौरान बाल कैदी फरार, पेट दर्द की शिकायत के बाद कराया गया था भर्ती

रांची के रिम्स अस्पताल से एक बड़ी घटना की खबर सामने आ रही है। रिम्स के हॉस्टल नंबर-4 की छत से देर रात डॉक्टर और एक युवती ने छलांग लगा दी। हॉस्टल के तीसरे तल से डॉक्टर आकाश और एक महिला ने छलांग लगाई।  इस दौरान डॉक्टर आकाश की मौत हो गई, जबकि युवती गंभीर रूप से घायल हैं। आकाश पीजी सेकंड ईयर का छात्र था।

डॉक्टर के छह से कूदने की सूचना मिलने पर हॉस्टल में मौजूद अन्य जूनियर डॉक्टर दोनों को लेकर इमरजेंसी ट्रॉमा सेंटर पहुंचे। जहां डॉक्टर आकाश की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे सीपीआर दिया गया। क्रिटिकल केयर इलाज के बाद आकाश की मौत हो गई। घायल युवती पल्लवी का इलाज जारी है। एमआरआई के बाद चिकित्सकों ने पल्लवी को खतरे से बाहर बताया है।

कांग्रेस की समितियों ने झारखंड में बढ़ाई चिंता! एक ही सीट पर अलग-अलग प्रत्याशियों के नाम

घटना की सूचना मिलने के बाद रात 10:30 बजे जूनियर डॉक्टरों के बीच हड़कंप मच गया। डॉक्टर आकाश की मौत की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में चिकित्सा कर्मचारी मौके पर पहुंचे। इस दौरान बरियातू थाना की पुलिस भी मौक पर पहुंची थी।

See also  हजारीबाग के जीटी रोड़ पर मवेशियों से लदे 21 ट्रकों को पुलिस ने रोका, बिहार से बंगाल पशुओं को भेजने का दावा

रिम्स के जूनियर डॉक्टरों के अनुसार डॉ आकाश के साथ छलांग लगाने वाली युवती रिम्स के बाहर की हैं। युवती के बारे में कोई भी सही जानकारी नहीं दे पा रहा है। चिकित्सकों ने बताया कि लंबे समय से दोनों के बीच प्रेम संबंध चल रहा था।

इलाज के दौरान पल्लवी अपने बेड से आकाश को पुकारती रही। उसे आकाश के गंभीर होने की जानकारी थी, लेकिन उसकी मौत की सूचना उसे नहीं दी गई है। उसका इलाज देर रात तक चलता रहा। युवती का कंधा डिस्लोकेट हो गया है।

झारखंड में सीपीआई का 15 सीटों पर दमखम का दावा, कल प्रत्याशियों का ऐलान; गठबंधन में रार

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now