- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

टिप-टिप बरसा पानी… इतनी हुई अश्लीलता कि जाने लगे लोग, नेताजी और पुलिसवाले ने ली ‘मौज’ VIDEO

mp-dance-video-viral

मध्य प्रदेश के नीमच जिले में दशहरा महोत्सव के दौरान स्टेज पर इतनी अश्लीलता की गई कि लोग वहां से जाने लगे। टिप-टिप बरसा पानी गाने पर बार-बाला के साथ नेता जी और पुलिसवाले ने न सिर्फ ठुमके लगाए, बल्कि बोतल से उसके उपर पानी डालकर उसे भिगो दिया।

मध्य प्रदेश के नीमच जिले के सिंगोली में दशहरा महोत्सव के दौरान बार-बाला के साथ एक कांस्टेबल और पार्षद का पानी डालते अश्लील डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में स्टेज पर टिप-टिप बरसा पानी गाने पर बार-बाला अश्लील ठुमके लगाती हुई दिखाई दे रही हैं।

प्रेमी को बुलाकर लड़की कर रही थी रोमांस, अचानक आ गए घरवाले; फिर जो हुआ… VIDEO

इसी दौरान सिंगोली थाने का एक कांस्टेबल और दशहरा समिति के उपाध्यक्ष और भाजपा पार्षद उसके सिर पर पानी डालते और ठुमके लगाते हुए नजर आ रहे हैं। महोत्सव में बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे भी दिखाई दे रहे हैं। कई लोग कार्यक्रम के बीच में ही उठकर चले गए।

See also  जमशेदपुर पहुंची CBI की टीम, CGST के अपर आयुक्त के सरकारी आवास से मिली सोने की छड़ें

नीमच जिले के सिंगोली की नगर परिषद ने दशहरा उत्सव के नाम पर अश्लीलता की ऐसी महफिल सजाई कि संस्कार और सभ्यता की दुहाई देने वाले जिम्मेदारों को अब जवाब देते नहीं बन रहा है। इस आयोजन में ड्यूटी पर तैनात सिविल ड्रेस में एक कांस्टेबल और नगर परिषद के पार्षद ने भी बहती गंगा में अपने हाथ भी धो लिए।

टिप टिप बरसा पानी पर डांस कर रही महिला डांसर पर पानी डालते हुए ठुमके भी लगाए। दरअसल, सिंगोली नगर परिषद द्वारा 13 दिवसीय दशहरा उत्सव के आखिरी दिन आर्केस्ट्रा का कार्यक्रम रखा गया था। यहां पर भाजपा समर्थित सुरेश कुमार जैन भाया नगर परिषद अध्यक्ष हैं। आर्केस्ट्रा कार्यक्रम में भाजपा नेताओं समेत जनप्रतिनिधियों को अतिथि बनाया गया था।

यहां से चुनाव लड़ेंगे हेमंत सोरेन? पत्नी कल्पना की भी कन्फर्म हो गई सीट

बताया जा रहा है कि कुछ देर कार्यक्रम सामान्य रूप से चलता रहा, लेकिन देर रात मंच पर नर्तकियों ने अश्लीलता की हदें पार कर दी। अर्धनग्न अवस्था में डांस करने का वीडियो भी सामने आया है। मंच पर अश्लीलता होते ही उत्तेजित भीड़ में से कुछ युवा भी मंच पर चढ़कर अश्लीलता का प्रदर्शन करने लगे। इस दौरान कई लोग कार्यक्रम से उठकर चले गए।

बताया जा रहा है कि देर रात तक बार बालाओं के डांस करने की सूचना पर कांस्टेबल कार्यक्रम बंद करने पहुंचा था। लेकिन बार-बालाओं का डांस देख वह बहक गया और खुद भी उनके साथ डांस करने लगा। वीडियो में साफ दिख रहा है कि कांस्टेबल मंच पर चढ़कर डांसर के शरीर पर पानी डाल रहा है। इस दौरान पार्षद महोदय ने तो न सिर्फ महिला डांसर पर पानी डाला बल्कि ठुमके पर ठुमके लगाते भी दिखे। मामले का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस अधीक्षक ने कांस्टेबल को लाइन हाजिर कर दिया।

See also  चंपाई सोरेन ने शुरु किया नशे के खिलाफ अभियान, युवाओं को मादक पदार्थों की लत से बचाने की अपील

आदित्यपुर में जमकर गरजा बुलडोजर, तोड़ दिए गए 56 घर; नहीं दिखा पाए थे कागज

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now