- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

यहां से चुनाव लड़ेंगे हेमंत सोरेन? पत्नी कल्पना की भी कन्फर्म हो गई सीट

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 19, 2024

JMM ने असम की 21 सीटों पर उतारे उम्मीदवार, नामांकन के अंतिम दिया खेला बड़ा दांव

Jharkhand Election 2024: झारखंड में विधानसभा चुनाव का ऐलान हो चुका है। प्रदेश में 13 और 20 नवंबर को दो चरणों में मतदान होना है। चुनावों के ऐलान के साथ ही पार्टियों ने अपने-अपनेप प्रत्याशियों की लिस्ट बनानी शुरू कर दी है। कुछ की लिस्ट जारी भी कर दी गई है। इस मामले में जेएमएम की तरफ से अभी तक एक भी लिस्ट जारी नहीं की गई है। हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन की सीट तय हो गई है।

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। वो प्रदेश की बरहेट से एक बार फिर चुनावी महासमर में ताल ठोकेंगे। उनकी पत्नी कल्पना सोरेन गांडेय से चुनाव लड़ेंगी। हेमंत और कल्पना दोनों ने शुक्रवार को पर्चा खरीदा। सूत्रों के अनुसार, दोनों 24 अक्तूबर को नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं।

प्रेमी को बुलाकर लड़की कर रही थी रोमांस, अचानक आ गए घरवाले; फिर जो हुआ… VIDEO

मुख्यमंत्री सह झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन विधानसभा चुनाव 2019 में बरहेट और दुमका दो सीटों से चुनाव लड़कर दोनों सीट जीते थे। दुमका सीट छोड़ने के बाद उपचुनाव में उनके भाई बसंत सोरेन विजयी हुए। इस बार वे सिर्फ बरहेट से लड़ेंगे। वहीं गांडेय उपचुनाव में कल्पना सोरेन ने जीत हासिल की थी। इस बार फिर वह गांडेय की जनता से आशीर्वाद मांगेंगी। झामुमो ने यह तय किया है कि पार्टी के सिंबल पर कल्पना सोरेन गांडेय से ही चुनाव लड़ेंगी।

See also  लोहरदगा के भंडरा में प्रज्ञा केंद्र संचालक को पुलिस ने लिया हिरासत में, 746 फर्जी जन्म प्रमाणपत्र जारी करने के मिले सबूत

बता दें कि अभी तक जेकेएलएम की तरफ से ही प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की गई है। जयराम महतो के नेतृत्व वाली जेकेएलएम ने अब तक कुल 3 लिस्ट जारी कर दी है। इस मामले में कांग्रेस का कहना है कि वो शनिवार को राहुल गांधी के दौरे के बाद प्रत्याशियों की लिस्ट जारी करेगी। इसके अलावा भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन एनडीए ने सीट का बंटवारा कर लिया है। भाजपा कुल 68 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। आजसू को 10 सीटें दी गई हैं, वहीं जेडीयू को 2 और लोजपा को एक सीट दी गई है।

नेताओं के चहते IAS संजीव हंस पर कसा ED का शिकंजा, ठोस सबूत मिलने के बाद गिरफ्तारी

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now