JMM-कांग्रेस-RJD-माले में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय, 18 अक्टूबर को तेजस्वी के रांची आने के बाद होगा ऐलान

बिहार विधानसभा चुनाव में आज नामांकन का अंतिम दिन, JMM ने घोषित नहीं किया प्रत्याशी का नाम, कांग्रेस ने 60 सीटों पर उतारे उम्मीदवार

रांची: झारखंड विधानसभा में इंडिया गठबंधन के सदस्य एक साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे। सीटों के तालमेल को लेकर सहमति बन गयी है। लाइव दैनिक के पास जो जानकारी सूत्रों के अनुसार निकलकर सामने आया है उसके अनुसार कांग्रेस और आरजेडी 2019 के चुनाव के मुकाबले कम सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

देवघर सिविल सर्जन को ACB ने किया अरेस्ट, रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
मिली जानकारी के अनुसार, कांग्रेस 29 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, झारखंड मुक्ति मोर्चा 43 सीटों पर, आरजेडी 5 और माले 4 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। झारखंड मुक्ति मोर्चा 2019 में 43 सीटों पर ही चुनाव लड़ी थी वहीं कांग्रेस 31 और आरजेडी 7 सीटों पर चुनाव लड़ी थी। माले 2019 में गठबंधन का सदस्य नहीं थी लेकिन इस बार उसे गठबंधन में शामिल किया गया है। आरजेडी 2019 में सात सीटों पर चुनाव लड़ी थी लेकिन सिर्फ चतरा की सीट जीत पाई थी। माना जा रहा है कि 18 अक्टूबर को तेजस्वी यादव रांची के दौरे पर आ रहे है उसके बाद सीट शेयरिंग का औपचारिक ऐलान कर दिया जाएगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now