लोहरदगा में सेक्स रैकेट को लेकर छापेमारी, होटल मालिक सहित तीन गिरफ्तार

नाबालिग से कराया जा रहा था गंदा काम, होटल में जबरन भेजा जाता था, गुमशुदा की तलाश में पुलिस ने किया सेक्स रैकेट का भंडाफोड़

लोहरदगा: सेक्स रैकेट को लेकर लोहरदगा एसपी हारिस बिन जमां के पास एक गुप्त सूचना आई। इसके बाद एसपी के निर्देश पर लोहरदगा-भंडरा-रांची मुख्य सड़क पर सेन्हा थाना क्षेत्र के सिठियो कोयला नदी के समीप बाबा होटल में छापेमारी की गई।

lohardaga sex racket

डीएसपी समीर तिर्की के नेतृत्व में हुई छापेमारी में सेन्हा थाना पुलिस की टीम ने होटल संचालक श्याम साहू के साथ मोईन अंसारी और महिला आरती कुमारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस द्वारा चलाए गए देह व्यापार निवारण अभियान के तहत कोयल नदी किनारे सिठियो होटल के एक कमरे की जांच की। जिसमें महिला एवं पुरुष को पुलिस आपत्तिजनक हालत में पाकर हिरासत में ले लिया। पूछताछ में सेक्स रैकेट के मामले का खुलासा हुआ। जिसके बाद होटल संचालक श्याम साहू को गिरफ्तार किया गया। इसके साथ गिरफ्तार होटल संचालक श्याम साहू समेत महिला एवं पुरुष को जेल भेज दिया गया। बताया जाता है कि होटल संचालक श्याम साहू होटल व्यवसाय के आड़ में सेक्स रैकेट को बढ़ावा देने का कार्य कर रहा था। जिसकी गुप्त सूचना पुलिस अधीक्षक को मिली। इस मामले में एसपी ने इसकी गहनता से जांच कर डीएसपी को कार्रवाई करने का निर्देश दिया। मामले में सेन्हा थाना प्रभारी अजित कुमार ने बताया कि वरीय पुलिस पदाधिकारी के आदेशानुसार देह व्यापार निवारण अधिनियम 1956 में सेन्हा थाना कांड संख्या 92/24 में श्याम साहू, मोईन अंसारी तथा महिला आरती कुमारी के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज करते हुए जेल भेज दिया गया।

See also  सरकार से हटते ही तेजस्वी यादव की सुरक्षा घटाई गई, BJP सांसद राजीव प्रताप रूढ़ी की सुरक्षा बढ़ाई गई
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now