- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

बाबा सिद्धिकी के हत्या की जिम्मेदारी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने ली, लेटर में लिखा- सलमान खान हम ये जंग नहीं चाहते थे लेकिन

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 13, 2024

बाबा सिद्धिकी के हत्या की जिम्मेदारी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने ली, लेटर में लिखा- सलमान खान हम ये जंग नहीं चाहते थे लेकिन

डेस्कः एनसीपी नेता और पूर्व मंत्री बाबा सिद्धिकी मर्डर केस में नया मोड़ आ गया है। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने इस हत्याकांड की जिम्मेदारी ली है। इस मामले को लेकर एक लेटर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें गैंग के एक सदस्य ने फेसबुक पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि वे सलमान खान से कोई युद्ध नहीं चाहते थे, लेकिन बाबा सिद्धिकी की हत्या की वजह उनका दाउद इब्राहिम के साथ जुड़ाव था।

बाबा सिद्दीकी के हत्यारों की सामने आई हमलावरों की तस्वीर; हरियाणा और उत्तर प्रदेश के हमलावर; मर्डर केस के 10 बड़े अपडेट्स

whatsapp image 2024 10 13 at 12.13.33

बिश्नोई गैंग की तरफ से एक फेसबुक पोस्ट में कहा गया है, “ओ३म् जय श्री राम, जय भारत.” पोस्ट में आगे लिखा गया है, “जीवन का मूल समझता हूं, जिस्म और धन को मैं धूल समझता हूं. किया वही सत्कर्म था, जो निभाया मित्रता का धर्म था.”

बिश्नोई गैंग ने फेसबुक पोस्ट में कहा, “सलमान खान हम ये जंग चाहते नहीं थे. पर तुमने हमारे भाई (लॉरेंस बिश्नोई) का नुकसान करवाया. आज जो बाबा सिद्दीकी की शराफत के पुल बांधे जा रहे हैं, वो एक टाइम में दाऊद के साथ मकोका एक्ट में था. इसके मरने का कारण दाऊद को बॉलीवुड, राजनीति, प्रॉपर्टी डीलिंग से जोड़ना था.” इनके अलावा अनुज थापन का नाम भी पोस्ट में है, जिसने सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग की थी, और पुलिस कस्टडी में उसकी मौत हो गई थी. गैंग का कहना है कि यह मौत उसका बदला है।

See also  KCR ने अपनी बेटी के कविता को पार्टी से निकाला, तेलंगाना की राजनीति में बिहार की छाप

गैंग के सदस्य ने पोस्ट किया, “हमारी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है. पर जो भी सलमान खान और दाऊद गैंग की हेल्प करेगा, अपना हिसाब किताब लगा के रखना. हमारे किसी भी भाई को कोई भी मरवाएगा, तो हम प्रतिक्रिया जरूर देंगे. हम ने पहले वार कभी नहीं किया. जय श्री राम जय भारत, सलाम शहीदां नू .”

बाबा सिद्धिकी मर्डर केस में मुंबई पुलिस ने अबतक दो शूटरों को गिरफ्तार किया है। तीसरा शूटर और मास्टरमाइंड की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। जो दो शूटर गिरफ्तार हुए है उनमें एक हरियाणा और दूसरा यूपी का है। एनकाउंटर स्पेशलिस्ट दया नायक इन दोनों से पूछताछ कर रहे है। महाराष्ट्र के बाहर मुंबई पुलिस की टीम 5 ठिकानों पर छापेमारी के लिए रवाना हो गई है।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now