- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

पाकिस्तान की विधानसभा में विधायकों के बीच जमकर चले लात-घूसे; देखें VIDEO

Pakistan_Assembly

डेस्कः पाकिस्तान की एक विधानसभा में जमकर मारपीट हुई है। इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में विधायकों के बीच जमकर लात-घूसे चल रहे हैं। यह घटना खैबर पख्तूनख्वा विधानसभा की है। पीटीआई के एक विधायक ने कैबिनेट मंत्री के खिलाफ भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए थे। मंत्री के समर्थकों को यह बात पसंद नहीं आई। इसके बाद सदन में ही बवाल शुरू हो गया। दोनों पक्ष के विधायकों के बीच जमकर मारपीट हुई।

विधायकों के बीच मारपीट का यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर गुलाम अब्बास शाह के द्वारा शेयर किया गया है। उन्होंने पोस्ट का कैप्शन दिया, ‘पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा विधानसभा में सरकार और विपक्षी सदस्यों के बीच झड़प हो गई, जिसमें दोनों पक्षों के बीच लात-घूंसे चले और कपड़े भी फट गए।’

नहीं रहे रतन टाटा, 86 वर्ष की उम्र में ली आखिरी सांस, पूरे देश में शोक की लहर

See also  निशिकांत दुबे का विवादित बयान, 'जितने भी गृह युद्ध हो रहे है इसके जिम्मेदार हैं CJI संजीव खन्ना'

मंगलवार को खैबर पख्तूनख्वा विधानसभा में विशेष सत्र बुलाया गया था। सदन चल रहा था। इसी दौरान राहत मामलों के विशेष सहायक नेक मोहम्मद दावर के समर्थकों ने दक्षिण वजीरिस्तान से पीटीआई विधायक इकबाल वजीर के खिलाफ गंदी भाषा का इस्तेमाल किया। इससे ठीक दो दिन पहले मोहम्मद दावर और इकबाल वजीर के बीच भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर बहस हुई थी। इसके बाद दोनों के समर्थक आपस में ही भिड़ गए।

विधानसभा में मौजूद सुरक्षाबलों ने दोनों पक्षों को शांत करने की कोशिश की, लेकिन वे किसी की भी बात सुनने को तैयार नहीं थे। यह हंगामा काफी देर तक चला। आखिरकार उन्हें शांत करने में सफलता मिली। आपको बता दें कि विधानसभा स्पीकर के सदन से जाते ही हंगामा हुआ मारपीट हुई।

See also  केरल में उत्सव के दौरान गजराज को आया गुस्सा; लोगों को उठाकर पटका, दर्जनों घायलः VIDEO

कभी रतन टाटा संग रिलेशनशिप में थीं ये एक्ट्रेस, पुरानी तस्वीर शेयर कर लिखा- अलविदा दोस्त

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now