- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की चौथी किस्त छठ महापर्व के मौके पर मिलेगी, हेमंत सोरेन ने किया ऐलान

झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की चौथी किस्त छठ महापर्व के मौके पर मिलेगी, हेमंत सोरेन ने किया ऐलान

रांची: झारखंड मुख्यंत्री मंईयां सम्मान योजना की चौथी किस्त छठ महापर्व के मौके पर दी जाएगी। इसकी घोषणा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर की। योजना की तीसरी किस्त नवरात्र के मौके पर दिया जा चुका है। इस योजना की शुरूआत रक्षाबंधन के मौके पर की गई थी और पहली राशि हस्तांतरित की गई थी। इसके बाद दूसरी किस्त करम पूजा के अवसर पर दिया गया था। मुख्यमंत्री 14 अक्टूबर को कैबिनेट की मीटिंग भी करने वाले है जिसमें माना जा रहा है कि सरकार कई बड़े फैसले ले सकते है।

BJP की गोगो दीदी योजना को टक्कर देने झारखंड मुक्ति मोर्चा लाएगी JMM सम्मान योजना!
मंईयां सम्मान योजना की चौथी किस्त छठ महापर्व के मौके पर दिये जाने की घोषणा अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे अत्यंत हर्ष है कि हमने 51 लाख बहनों के खातों में मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना की तीसरी किश्त जमा की है। छठ पूजा के पावन अवसर पर, चौथी किश्त भी आप तक पहुंचेगी। 🙏
यह केवल एक योजना नहीं, बल्कि हमारी बहनों के सशक्तिकरण की दृढ़ प्रतिज्ञा है। मैं आप सभी को विश्वास दिलाता हूँ – हर झारखंडवासी की उन्नति हमारा लक्ष्य है। हमने शुरुआत की है, पर यह केवल आरंभ है। जेल से लौट पिछले 3 माह में हमने काफ़ी तेजी से कार्य किया है और आगे हम इस गति को और तेज करेंगे । हम मिलकर झारखंड को देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करेंगे। यह मेरा संकल्प है, हमारा वादा है।

See also  झारखंड में मौसम लेगा यूटर्न, अगले 48 घंटे में बढ़ेगी ठंड, 2-3 डिग्री तक गिरेगा तापमान
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now