हेमंत सोरेन ने BJP के गोगो दीदी योजना पर बोला हमला, कहा- ओडिशा में उनकी सरकार है वहां कितना पैसा दे रहे है

हेमंत सोरेन ने BJP के गोगो दीदी योजना पर बोला हमला, कहा- ओडिशा में उनकी सरकार है वहां कितना पैसा दे रहे है

जमशेदपुर: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जमशेदपुर में एमजीएम अस्पताल के निवनिर्मित भवन का उद्घाटन करने के बाद लोगों को संबोधित करते हुए बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। उन्होने कहा कि बीजेपी यहां सत्ता इसलिए चाहती है क्योकि उसे झारखंड के संसाधनों को लूटना है। उन्होने बीजेपी के गोगो दीदी योजना पर तंज कसते हुए कहा कि ठगबाज भाजपा मुगालते में न रहे!
भाजपा को लगता है कि झूठा फॉर्म भरवा कर लोगों को ठगने की कोशिश में वह सफल हो जाएगी? भाजपा बोलती है कि वो ₹2100 देगी। भाजपा यह बताये कि उनकी ओडिशा में सरकार महिलाओं को कितना पैसा दे रही है? झूठी भाजपा का झूठा आश्वासन झारखण्ड में नहीं चलेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज राज्य की महिलाओं को सम्मान मिल रहा है, महिलाओं के खाते में सम्मान राशि जा रहा है। दो किस्त तो चला भी गया है। आने वाले दो-तीन दिनों में हम तीसरा क़िस्त भी लाखों दीदी-बहनों के खाते में डालने वाले हैं ताकि आपका दुर्गा पूजा का त्योहार खुशीपूर्वक मना सके। विपक्षियों ने इस योजना को बंद करने के लिए कोर्ट में आवेदन डाला है। हम स्थानीय के लिए नियोजन नीति बनाते हैं तो कोर्ट में जाकर उसे भी विपक्ष के लोग असंवैधानिक घोषित करा देते हैं। बड़ी विचित्र स्थिति है।
अब भाजपा के लोग झूठा फॉर्म भरवा रहे हैं। बोलते हैं ₹2100 देंगे। पूछिये इनसे ओडिशा में कितना दे रहे हैं? कितने समय के लिए दे रहे हैं? ये लोग झूठा आश्वासन, झूठा राशन देने में आगे हैं। बोले थे विदेश से काला धन लाएंगे और सबके खाते में ₹15-15 लाख डालेंगे। बताएं किसके खाते में 15 लाख रुपया आया? गरीब गुरबा को अलग-अलग योजनाओं के माध्यम से आपकी राज्य सरकार द्वारा लाभ प्रदान किया जा रहा है। किसानों का ₹2 लाख तक का ऋण माफ किया गया। गरीबों का बकाया बिजली बिल माफ किया गया, 200 यूनिट तक बिजली भी मुफ्त कर दी गई।

See also  Land For Job Scam मामले में लालू परिवार की मुश्किलें बढ़ी, तेजस्वी, राबड़ी, मीसा के खिलाफ ED ने चार्जशीट किया दायर

हेमंत सोरेन ने बीजेपी पर आगे हमला करते हुए कहा कि केंद्र सरकार की कोयला कंपनी के पास झारखण्ड का ₹1 लाख 36 हजार करोड़ बकाया है। अगर यह पैसा हमें मिल जाए तो हम इस स्थिति में होंगे कि हर महिला के खाते में तीन-तीन लाख रुपया डाल सके। भाजपा के लोग, हम लोगों के जात-बिरादरी के लोगों को, जो कमजोर है, जो संघर्ष नहीं कर सकता, लड़ नहीं सकता, उसे अपने पाले में डालकर हमारे बीच में भेज कर उल्टा-सीधा पाठ पढ़ाते हैं। आप सभी ध्यान दीजिएगा, आने वाले चुनाव में भाजपा के बहरूपियों से सावधान रहिएगा।

आप सभी को याद होगा कि जब आपकी सरकार का गठन दिसंबर 2019 में हुआ था। उस समय सरकार के गठन के बाद ही एक वैश्विक बीमारी ने पूरी दुनिया को चपेट में ले लिया था। अचानक केंद्र सरकार का आदेश लॉकडाउन का हुआ और वह ऐसा आदेश था, जिससे पूरा भारत देश जहां का तहां खड़ा रह गया। आपको पता होगा कि देश के लोगों को कोरोना से सुरक्षित करने का काम झारखण्ड ने किया। पूरे देश को ऑक्सीजन सप्लाई करने में झारखण्ड नंबर 1 रहा। हम ऑक्सीजन देकर पूरे देश के लोगों की जान बचाने का काम करते थे और दूसरी ओर, झारखण्ड के लोगों के तन में कपड़ा नहीं रहता था, दो वक्त का अनाज नहीं रहता था। बड़ी चिंता का विषय था। हमने लाखों लोगों को रोटी, कपड़ा और मकान का हक़-अधिकर देने का काम किया। कोरोना के समय आपका यही बेटा और भाई आपके साथ खड़ा था। यहां के लोग दूसरे जगह काम करने जाते हैं, इसलिए आपकी सरकार ने कानून बनाया कि यहां जो उद्योग हैं उसमें 75% स्थानीय युवाओं को नियोजित करना होगा। उसके अंतर्गत हजारों युवाओं को ऑफर लेटर भी दिया गया।

See also  सांसद सुखदेव भगत ने सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में पदाधिकारियों को दिया निर्देश,आवश्यक स्थानों पर रंबल स्ट्रिप लगाया जाए, खराब सड़कों की मरम्मत कराएं
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now