पत्थर खनन के दौरान बड़ा हादसा, पहाड़ का बड़ा हिस्सा टूट कर गिरा, कई के दबने की आशंका

पत्थर खनन के दौरान बड़ा हादसा, पहाड़ का बड़ा हिस्सा टूट कर गिरा, कई के दबने की आशंका

शेखपुराः शुक्रवार को शेखपुरा के चकंदरा पहाड़ में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। पत्थर खनन के दौरान पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा टूटकर गिर गया। इस हादसे ने पहाड़ के नीचे काम कर रहे 3 कामगार गंभीर रूप से घायल हो गए,जिन्हें इलाज के लिए पावापुरी रेफर किया गया है। पहाड़ गिरने से पत्थर के मलबे में कई वाहन भी दब गए। इस मामले में कुछ और कामगारों के दबे रहने की आशंका है। पहाड़ का मलबा हटकर उसके नीचे दबे वाहनों तथा संभावित कामगारों को निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

 

क्या अमित शाह के प्रेशर पर हुई बृजबिहारी हत्याकांड में मुन्ना शुक्ला को सजा, रमा देवी का बयान सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल

हादसे की सूचना के बाद अनुमंडल पदाधिकारी राहुल सिंह दलबल के साथ हादसा स्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होने बताया चकंदरा पहाड़ में पत्थर खनन का कार्य नटराज कंट्रक्शन कर रहा है। हादसे के बाद खनन एजेंसी के मुंशी,मैनेजर सहित सभी कर्मी वहां से फरार हो गए। अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया पहाड़ गिरने से बने हजारों टन पत्थर के मलबे को हटाने के लिए एजेंसी को आदेश दिया गया है ,ताकि उसमें कोई दबा हुआ हो तो उसका पता चल सके। स्थानीय लोगों ने प्रशासन को बताया शुक्रवार की सुबह लगभग 10 बजे पत्थर खनन के लिए नीचे जाकर एक पोकलेन काम कर रहा था तथा पत्थर लोड करने के लिए दो हाइवा लगे थे। तभी ऊपर से पहाड़ का बहुत बड़ा हिस्सा टूटकर नीचे गिर गया,जिसकी चपेट में दोनों हाइवा और पोकलेन आ गया। पत्थर खनन का कार्य पहाड़ की सामान्य सतह से 100 फिट नीचे चल रहा था और पहाड़ का मलबा सतह की 50 फीट ऊंचाई से गिरा। स्थानीय लोगों ने मलबे में कई और लोगों के दबे होने की आशंका जताई है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now