- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात

झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से सोमवार को रखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को अपनी मांगों से संबंधित एक ज्ञापन सौंपकर अपनी भावनाओं से अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड अलग राज्य एक लंबे संघर्ष के बाद मिला है। इसके लिए एक लंबी लड़ाई लड़नी पड़ी थी। कई आंदोलनकारियों ने अपनी शहादत भी दी थी। हम सभी झारखंड आंदोलनकारियों का सम्मान करते हैं। हमारी सरकार झारखंड आंदोलनकारियों और उनके परिजनों /आश्रितों को मान- सम्मान और हक़-अधिकार देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है । मुख्यमंत्री से भेंट करने वाले प्रतिनिधि मंडल में विदेशी महतो, पुष्कर महतो, रोजलीन तिर्की, सरोजनी कच्छप, जितेंद्र सिंह कुशवाहा, कार्तिक महथा, इम्तियाज खान, रकीब खान, सीता देवी एवं जीतन कोल प्रमुख रूप से शामिल थे।

See also  हेमंत सोरेन से पूर्व विधायक कुणाल सारंगी ने की मुलाकात, झारखंड आंदोलनकारियों के पेंशन और टेट पास अभ्यर्थियों की नियुक्ति को लेकर हुई बात
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now