चेक बाउंस केस में अमिषा पटेल को नहीं आना होगा रांची, सात साल बाद वापस किए 2 करोड़ 75 लाख रुपए

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 27, 2024

Amisha patel

रांचीः चेक बाउंस केस में रांची की अदालत से जमानत पर चल रही बॉलीवुड एक्ट्रेस अमिषा पटेल को ने दो करोड़ पचहत्तर लाख रुपये का भुगतान कर दिया है ।  अंतिम किस्त के रूप में 19 लाख रुपये बकाया थे, जिनका भुगतान दो हिस्सों में किया गया—14 लाख और 5 लाख रुपये। पूरी राशि प्राप्त होने के बाद, शिकायतकर्ता ने अपने वकील बिजय लक्ष्मी श्रीवास्तव के माध्यम से शुक्रवार को न्यायिक दंडाधिकारी डीएन शुक्ला की अदालत में केस वापसी का आवेदन दिया, जहां मामला समाप्त कर दिया गया।

अमिषा को मिली थी जमानत

इस मामले के कारण अभिनेत्री अमीषा पटेल को पिछले वर्ष रांची की निचली अदालत में पेश होकर सरेंडर करना पड़ा था और फिर जमानत मिली थी। अमीषा पटेल ने चेक बाउंस से जुड़ी कुछ किस्तें निर्धारित तारीख से पहले ही चुका दी थीं। 2.75 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में अमीषा पटेल और अजय कुमार सिंह के बीच नौ मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत में झालसा के कार्यकारी अध्यक्ष जस्टिस एसएन प्रसाद की उपस्थिति में ऑनलाइन समझौता हुआ था।

See also  मैनहर्ट कंपनी ने विधायक सरयू राय पर लगाया 100 करोड़ के मानहानि का दावा, कंपनी को बदनाम करने का आरोप

अमिषा को देने पड़े 2.75 करोड़ रुपये

समझौते के तहत, अमीषा पटेल ने 2.75 करोड़ रुपये में से पहले 1.51 करोड़ रुपये का भुगतान किया था। शेष 1.24 करोड़ रुपये में से 62 लाख रुपये का भुगतान नौ मार्च को किया गया था।

अमिषा नहीं लड़ना चाहती थीं मुकदमा

हाल के दिनों में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के आलोक में हुए ऑनलाइन समझौते में अमीषा पटेल ने कहा था कि वह आगे मुकदमा नहीं लड़ना चाहती हैं और चेक बाउंस की राशि का शीघ्र भुगतान कर देंगी। अजय कुमार सिंह ने 2018 में अमीषा पटेल और कुणाल ग्रूमर के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया था, जो चेक बाउंस से संबंधित था।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now