नेतरहाट की वादी देख गदगद हुए शिवराज सिंह चौहान, आलू और नाशपाति की खेती को दिलाएंगें बढ़ावा, मकई घट्टा और भापल सलाद का लिया स्वाद

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 27, 2024

नेतरहाटः झारखंड के जिन आदिवासियों के घरों में कुछ दशक पहले तक लोग घुसना नहीं पसंद नहीं करते थे अब वहां देश के बड़े-बड़े नेता आदिवासी भोजन का आनंद ले रहे हैं । झारखंड बीजेपी के प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने नेतरहाट में आदिवासियों के घरों में पारंपरिक स्वाद का आनंद उठाया ।

शिवराज सिंह चौहान ने लिखा कि

कल रात को झारखंड के जामाटोली और नेतरहाट में मैंने अपने जनजातीय भाई-बहनों के साथ कुछ समय बिताया। इस दौरान बहनों के हाथों का बना पारंपरिक भोजन गोंदली चावल, मकई घट्ठा, भपाल सलाद, फुटकल चटनी, बांस करील भुजिया, बार बोदी दाल का स्वाद भी लिया। मेरी बहनों, इस अपार स्नेह और प्रेम के लिए आपका हृदय से आभार।

Shivraj singh

शिवराज ने चखा झारखंडी मकई घट्टा

गुमला के सिसई में जनभसा और रोड शो करने के बाद नेतरहाट पहुंचे थे शिवराज चौहान, उन्होंने मिट्टी के घरों में फर्श पर बैठकर ऐसे भोजन का स्वाद चखा जो हजारों सालों से आदिवासियों के खान-पान का हिस्सा है । गोंदली का चावल, मकई घट्टा और फुटकल चटनी जैसी चीजें गैर आदिवासियों के लिए नया स्वाद है ।

See also  दूसरे चरण की वोटिंग से पहले शिवराज ने चखा झारखंडी 'स्वाद' ओल का भर्ता, गोंदली की खीर खा कर हुए तृप्त

नेतरहाट में आलू और नाशपाति की खेती कराएंगे

शिवराज सिंह ने कहा कि आने वाले दिनों में वे इस इलाके में आलू और नाशपाति की खेती को बढ़ावा देने की कोशिश करेंगे ।  गौरतलब है कि इस इलाके में नाशपाति की जबरदस्त खेती होती है लेकिन बाजार तक पहुंचाने का माध्यम नहीं होने से फसलें बर्बाद हो जाती हैं।

शिवराज सिंह इन दिनों परिवर्तन यात्रा पर हैं । गुमला, लातेहार में उन्होंने लोगों से झारखंड में सरकार बदलने की अपील की ।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now