झारखंड में फिर बिगड़ेगा मौसम, 2 दिन बारिश की चेतावनी, जानें मौसम का मिजाज

रांची-खूंटी में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, अगले 5 दिनों तक ऐसा ही रहेगा राज्य के कई हिस्सों में मौसम

Jharkhand Weather Report : झारखंड में एक फिर से मौसम का मिजाज बदलने वाला है। इसको लेकर मौसम विभाग की ओर से अलर्ट जारी किया गया है। दरअसल, पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी और आसपास के क्षेत्रों पर एक निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके चलते झारखंड में एकबार फिर मौसम बिगड़ने के आसार हैं। मौसम विभाग ने 23 सितंबर को झारखंड के विभिन्न हिस्सों में गरज चमक के साथ झमाझम बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की ओर से जारी मौसम बुलेटिन के अनुसार झारखंड में 26 सितंबर तक मौसम खराब रह सकता है।

मौसम विभाग अनुसार अगले 2 से 3 दिनों के दौरान पश्चिमी राजस्थान और गुजरात के कच्छ क्षेत्र के कुछ हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल बन रही हैं। हालांकि एक मानसूनी ट्रफ राजस्थान, एमपी, झारखंड से होकर बंगाल की खाड़ी तक पहुंच रही है। उत्तरी अंडमान सागर पर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने की उम्मीद है। इसके प्रभाव से पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी पर भी एक कम दबाव का क्षेत्र बन सकता है।

jharkhand_weather

इस बीच मौसम विभाग ने 23 सितंबर से झारखंड में मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान जारी किया है। 23 सितंबर को झारखंड के रांची, लोहरदगा, गुमला, खूंटी, लातेहार, गढ़वा, पलामू, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सराईकेला खरसांवा, सिमडेगा, दुमका, जामताड़ा, साहेबगंज, पाकुड़, गोड्डा, हजारीबाग, चतरा, कोडरमा, गिरीडीह, धनबाद, बोकारो, देवघर और रामगढ़ जिलों में मौसम खराब रहेगा।

IMD ने इन जिलों में गरज चमक और तेज हवाओं के साथ कहीं-कहीं बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की मानें तो 25 और 26 सितंबर को सूबे में मौसम ज्यादा खराब रहेगा। दोनों ही दिन झारखंड के अलग अलग हिस्सों में गरज चमक के साथ जोरदार बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। दोनों ही दिन सूबे के अधिकांश हिस्सों में मौसम के खराब रह सकता है। यदि अगले 24 घंटे की बात करें तो राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहने का अनुमान है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now