रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के हेलिकाप्टर का फ्यूल हुआ खत्म, SDO ऑफिस में घंटों इंतजार के बाद सड़क मार्ग से वाराणसी हुए रवाना

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 21, 2024

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

गढ़वाः पलामू प्रमंडल में परिवर्तन यात्रा की शुरूआत करने बंशीधर नगर पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के हेलिकाप्टर का फ्यूल लौटने के दौरान खत्म हो गया। एसडीओ ऑफिस में घंटों इंतजार के बाद राजनाथ सिंह सड़क मार्ग से वाराणसी रवाना हुए।

झारखंड प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के ताबड़तोड़ तबादले, कार्मिक प्रशासनिक सुधार और राजभाषा विभाग ने जारी की अधिसूचना
श्री बंशीधर नगर पहुंचे केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को लेकर श्रीबंशीधर नगर आया प्राइवेट कंपनी के हेलिकाप्टर का फ्यूल खत्म हो गया। जिसके कारण हेलिकाप्टर वापस नहीं जा सका। दोनों केंद्रीय मंत्रियों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ सड़क मार्ग से वाराणसी के लिए रवाना किया गया। इस संबंध में पूछे जाने पर गढ़वा उपायुक्त शेखर जमुआर ने बताया कि इसकी सूचना उत्तर प्रदेश के सोनभद्र डीसी को दे दी गई है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के साथ उन्हें रवाना किया गया है। हेलिकाप्टर को गढ़वा हेलिपैड पर मंगा लिया गया है। फ्यूल भरने के बाद उसे वापस भेजा जाएगा।

See also  POK के लोगों को बताया महाराणा प्रताप का छोटा भाई शक्ति सिंह जैसा ; राजनाथ सिंह ने कहा मेरा ही भाई है मुझसे दूर कहां जाएगा ...

मालूम हाे कि हेलिकाप्टर में फ्यूल खत्म होने के कारण वह समय पर टेक आफ नही कर सका। दोनों मंत्री एक घंटा 10 मिनट तक श्रीबंशीधर नगर अनुमंडल कार्यालय में बैठे रहे। शाम 5 बजकर 54 मिनट पर सड़क के रास्ते दोनों मंत्री वाराणसी के लिए रवाना हुए। केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया की कुछ प्राब्लम के कारण सड़क के रास्ते जाना पड़ा है। भवनाथपुर विधायक भानू प्रताप शाही ने बताया कि उनके हेलिकाप्टर का ईंधन समय से नही आ पाया। मेदिनीनगर में जाम के कारण ईंधन नही आ पाया। रविवार को रक्षा मंत्री का जम्मू में कई कार्यक्रम है। जिसके कारण रात में स्टे करने की जगह सड़क मार्ग से वाराणसी जाने का फैसला लिया गया। अब वे सड़क के रास्ते वाराणसी जाएंगे। रांची में मौजूद वायुसेना का एयर क्राफ्ट वाराणसी जाएगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now