झारखंड में जितने लोग नहीं उतने लोग लेकर आएगी बीजेपी, गढ़वा में हेमंत ने किया अटैक, अमीर और गरीब के बीच है चुनाव

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 19, 2024

गढ़वाः  मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने गुरुवार को गढ़वा के मेराल प्रखंड के दुलदुलवा पंचायत स्थित पेशका उच्च विद्यालय मैदान में आयोजित “आपकी योजना- आपकी सरकार- आपके द्वार ” कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। मुख्यमंत्री ने गढ़वा एवं लातेहार जिले के विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन- शिलान्यास एवं लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण करते हुए राज्य के विकास के प्रति जताई प्रतिबद्धता जताई । WhatsApp Image 2024 09 19 at 16.42.13

बीजेपी पर किया अटैक

हेमंत सोरेन ने आरोप लगाया है कि “बीजेपी बाहर से हुजूम आ रहा है । इतने लोग आ रहे हैं जितने लोग झारखंड में भी लोग नहीं है ।”  हेमंत सोरेन ने कहा “यह लड़ाई अमीर और  गरीबों के बीच है ।  पैसे से हमारी पार्टी तोड़ी, परिवार तोड़ा इन लोगों से सावधान रहने की जरुरत है । ”  हेमंत ने कहा कि हम पर झूठे केस लगा दिए और जेल में डाल दिया ।  हेेमंत ने कहा कि एक मुख्यमंत्री को हटाने के लिए झारखंड के सभी पूर्व मुख्यमंत्री एक तरफ हो गए हैं।

See also  अमेरिकी बमबाजी से पहले 4000 KG यूरेनियम लापता, बन सकते हैं 10 परमाणु बम; ईरान ने बढ़ाई चिंता

झारखंड में जीतने लोग नहीं उतने लोग लेकर आएगी बीजेपी, गढ़वा में हेमंत ने किया अटैक, अमीर और गरीब के बीच है चुनाव

WhatsApp Image 2024 09 19 at 16.42.13बूढ़ा पहाड़ की बदल गई किस्मत

हेमंत सोरेन ने बूढ़ा पहाड़ के बदले हालात के लिए दावा किया कि अब वहां खुशहाली आ चुकी है ।  जिस बूढ़ा पहाड़ में शिबू सोरेन गए थे वहां दूसरी बार हेमंत सोरेन गए । बूढ़ा पहाड़ में अब स्थितियां बदलने का दावा करते हुए हेमंत ने कहा कि बूढ़ा पहाड़ अब पूरी तरह बदल चुका है ।

स्थानीय लोगों को मिली नौकरियां

हेमंत सोरेन ने गढ़वा में कहा कि जो नीतियां बनाते हैं उसे कोर्ट में कानूनी पचड़े में डाल दिया जाता है कि । जो कानून यहां असंवैधानिक है वो दूसरे राज्यों में संवैधानिक हो जाता है । हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड में अब कई विभागों की नौकरियों में स्थानीय लोगों को नौकरी मिली । झारखंड मुख्यमंत्री ने कहा कि एक लाख लोगों को निजी क्षेत्रों में नौकरी दी गई है ।

See also  मनरेगा की 9 योजनाओं में अवैध निकासी के मामले में 7 आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now