MGM अस्पताल के छात्रावास की दुर्दशा का वीडियो जारी कर सरयू राय ने बन्ना गुप्ता को घेरा, कहा- मंत्री द्वारा निरीक्षण के एक साल बाद भी नहीं बदली तस्वीर

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 16, 2024

MGM अस्पताल के छात्रावास की दुर्दशा का वीडियो जारी कर सरयू राय ने बन्ना गुप्ता को घेरा, कहा- मंत्री द्वारा निरीक्षण के एक साल बाद भी नहीं बदली तस्वीर

जमशेदपुर: विधायक सरयू राय ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर वीडियो जारी कर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता पर निशाना साधा है। बारिश के बीच जमशेदपुर के महात्मा गांधी मेडिकल कॉलेज के छात्रावास में रह रहे छात्रों को रहने और पढ़ाई करने में जो परेशानियां हो रही है उसको लेकर सरयू राय ने वीडियो जारी किया है और बन्ना गुप्ता पर निशाना साधा है।

IFS अधिकारी को पत्नी ने सब्जी खरीदने को लेकर किया कुछ ऐसे गाइड, सोशल मीडिया पर पत्र हो गया वायरल
इस वीडियो में छात्रावास में रह रहे छात्र बता रहे है कि कैसे परीक्षा के समय उन्हे बारिश के बीच टपकटते और टूटते छतों के बीच पढ़ाई करनी पर रही है। कमरें में कही पानी टपक रहा है तो कही सीमेंट झड़कर नीचे गिर रहा है। छत से टपक रहे पानी का बहाव इतना तेज है कि कमरें में भी जलजमाव हो गया है। एक साल पहले मंत्री बन्ना गुप्ता ने निरीक्षण किया था फिर भी कुछ नहीं हुआ। एक छात्र तो अपनी नाराजगी जताते हुए कह रहा है कि उन्होने इतनी पढ़ाई की, नीट को क्लीयर किया और राज्य के दूसरे सबसे अच्छे मेडिकल कॉलेज में एडमिशन लिया लेकिन उसकी ऐसी दुर्दशा होगी सोचा नहीं था।

See also  BJP के सम्मान समारोह में धनबाद-हजारीबाग से नहीं आये बीजेपी समर्थित पार्षद, बागी संजीव सिंह और अरविंद राणा ने बनाई दूरी

यशवंत सिन्हा ने नई राजनीतिक पार्टी अटल विचार मंच का किया गठन, झारखंड की सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का एलान

 

पूर्व मंत्री और जमशेदपुर पूर्वी से विधायक बन्ना गुप्ता ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि जमशेदपुर के महात्मा गांधी मेडिकल कॉलेज के छात्रावास की अमानवीय स्थिति के बारे में छात्रों की प्रतिक्रिया गौर करने लायक़ है। एक वर्ष पूर्व शिकायत करने और स्वास्थ्य मंत्री द्वारा निरीक्षण करने के बाद भी स्थिति बद से बदतर होते जा रही है। इसके लिए ज़िम्मेदार पर कार्रवाई होनी चाहिए।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now