जमशेदपुर: PM Modi के दौरे पर बारिश का खतरा, मौसम विभाग के मुताबिक कई इलाकों में हो सकती है भारी वर्षा; अलर्ट जारी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 14, 2024

JAMSHEDPUR WEATHER

रांचीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 15 सिंतबर को जमशेदपुर दौरे पर बारिश का असर पड़ सकता है । मौसम विभाग द्वारा जारी ताजा चेतावनी के मुताबिक 14-15  सितंबर को जमशेदपुर सहित कई जिलों में अत्यंत भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है । मौसम विभाग ने कहा है कि

मौसम विभाग की चेतावनी

  • राज्य के पश्चिमी और निकटवर्ती मध्य भागों में कुछ स्थानों पर भारी से अति भारी वर्षा होने की संभावना है।
  • राज्य के उत्तरी और दक्षिणी-मध्य भागों में कुछ स्थानों पर भारी से अत्यधिक भारी वर्षा की संभावना है।
  • राज्य के उत्तर-पश्चिमी और दक्षिण-पूर्वी भागों में भी कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है।
  • राज्य के कुछ क्षेत्रों में गरज के साथ बिजली चमकने और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ आंधी आने की भी संभावना है।
See also  साक्षी संग धोनी पहुंचे झारखंड चुनाव में वोट देने, कतार में माही को देख फैंस करने लगे धोनी-धोनी...

इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

आगामी 24 घंटों के भीतर संभावित वर्षा के कारण बोकारो, चतरा, देवघर, धनबाद, दुमका, पूर्वी सिंहभूम, गढ़वा, गिरिडीह, गोड्डा, हजारीबाग, जामताड़ा, खूंटी, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, पाकुड़, पलामू, रामगढ़, रांची, साहेबगंज, सरायकेला और पश्चिमी सिंहभूम जिलों के कुछ स्थानों (पूरी तरह से संतृप्त मिट्टी और निचले इलाकों में) सतह पर बहाव/जलभराव हो सकता है ।

JAMSHEDPUR WEATHER

बारिश के साथ आंधी की आशंका

इतना ही नहीं मौसम विभाग ने कहा कि 14 सितंबर के 1130 बजे भा गंगीय पश्चिम बंगाल पर गहरा अवदाब  बन गया है । इससे गंगीय पश्चिम बंगाल पर गहरा दबाव गंगीय पश्चिम बंगाल और उससे सटे बांग्लादेश पर गहरा अवदाब पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम की ओर बढ़ गया। पिछले 6 घंटों के दौरान 18 किमी प्रति घंटे की गति और आज, 14 सितंबर 2024 को 1130 बजे भारतीय समयानुसार, गंगा के तटवर्ती पश्चिम बंगाल के ऊपर अक्षांश 22.4° उत्तर और देशांतर 88.3° पूर्व, कोलकाता (पश्चिम बंगाल) से 20 किमी दक्षिण-दक्षिण पश्चिम, बांकुरा (पश्चिम बंगाल) से 170 किमी दक्षिणपूर्व, जमशेदपुर (झारखंड) से 220 किमी पूर्व-दक्षिणपूर्व और रांची (झारखंड) से 320 किमी पूर्व-दक्षिणपूर्व में केंद्रित है। इसके गंगीय पश्चिम बंगाल में लगभग पश्चिम की ओर बढ़ने और आज, 14 सितंबर को गहरे अवदाब की, तीव्रता बनाए रखने की संभावना है। इसके बाद, अगले 48 घंटों के दौरान यह अवदाब के रूप में झारखंड और उत्तरी छत्तीसगढ़ में लगभग पश्चिम की ओर बढ़ता रहेगा।

See also  गढ़वा में तालाब में डूबने से एक ही परिवार की चार लड़कियों की मौत, एक को बचाने में सभी की जान

पीएम मोदी का बड़ा कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जमशेदपुर में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे । पीएम मोदी आवास योजना सहित ग्रामीण सड़क योजनाओं की शुरुआत करेंगे । इसके लिए तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं । दूसरी ओर बीजेपी की रैली भी आयोजित की गई है जिसमें बड़ी संख्या में लोगों के आने की उम्मीद है ।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now