PM Modi झारखंड से करेंगे 2 करोड़ पीएम आवास योजना को रिलॉन्च, जमशेदपुर में 20 हज़ार लाभार्थियों को मिलेगा स्वीकृति पत्र

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 13, 2024

Shivraj Singh

राँची: केंद्रीय कृषि मंत्री और  झारखंड बीजेपी प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने बताया है कि 15 सितंबर को PM Modi  2 करोड़ नए घरों के आवंटन का शुभारंभ करेंगे। झारखंड में प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत झारखंड के लगभग 20 हजार लाभार्थियों को जमशेदपुर से स्वीकृति पत्रों का वितरण करेंगे।

पीएम आवास पर हेमंत सरकार पर आरोप

शिवराज सिंह ने बताया कि झारखंड में थोड़ा काम तेजी से होना चाहिए था हमने लगातार प्रयत्न किये, क्योंकि 1 लाख 13 हजार से ज्यादा मकान झारखंड में बनने हैं अभी तक वहाँ की सरकार इतनी ही औपचारिकता पूरी करके स्वीकृति पत्र और मकानों के निर्माण के लिए जो अकाउंट में पैसे डालते हैं उसकी कुछ औपचारिकता पूरी करनी होती है उसमें धीमी गति से काम किया इसलिए इतने हितग्राहियों को लाभ मिलेगा। इसके लिए  187 करोड़ 79 लाख रुपए की राशि झारखंड को जारी की जा चुकी है।

See also  पीएम मोदी ने सारठ में रोटी-बेटी-माटी की सुरक्षा का दिया भरोसा, जातियों के नाम लेकर कांग्रेस पर किया हमला

ग्राम सड़क योजना का विस्तार

शिवराज सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना ने गांव की जनता की ज़िंदगी बदली है, इस योजना के पहले सपना था पक्की सड़क गांव तक पहुंचना, लेकिन मुझे बताते हुए प्रसन्नता है कि हमारी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के कारण लगभग 1 लाख 63 हजार गांव को बसाहटों को सड़कों से जोड़ा जा चुका है और आगे इसके चौथे चरण का शुभारंभ किया जा रहा है ।

गुजरात को देंगे तोहफ़ा

16 सितंबर को प्रधानमंत्री जी गुजरात जाएंगे और गुजरात राज्य में पिछले 10 वर्षों में 6 लाख 50 हजार से ज्यादा आवासों का निर्माण हुआ है ।यहाँ  31 हजार लाभार्थियों के खाते में लगभग 93 करोड़ रुपए की राशि हस्तांतरित करेंगे और 35 हजार पूर्ण हो चुके मकानों में गृह प्रवेश का कार्यक्रम भी होगा ।

जन्मदिन पर पर यहॉं

शिवराज सिंह ने बताया कि 17 सितंबर को अपने जन्मदिन पर पीएम मोदी जी भुवनेश्वर में राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम का आयोजन करके पूरे देश के अलग-अलग चार राज्यों को छोड़कर जिनमें झारखंड, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर और महाराष्ट्र में चुनाव है। इन चार राज्यों को छोड़कर बाकी बचे हुए राज्यों में 10 लाख हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र का वितरण करेंगे और 3 हजार 180 करोड़ रूपए की पहली किस्त का डिजिटल ट्रांसफर सीधे लाभार्थियों के खाते में करेंगे।

See also  दो मासूम बेटियों के शव का पोस्टमार्टम करने के लिए 5000 घूस ली, चतरा DC के बनाए कमेटी ने शुरू की जांच

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now