मंईयां योजना की दूसरी किस्त आज मुख्यमंत्री करेंगे जारी, 45 लाख महिलाओं के खाते में जाएगी राशि

मंईयां योजना की दूसरी किस्त आज मुख्यमंत्री करेंगे जारी, 45 लाख महिलाओं के खाते में जाएगी राशि

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शुक्रवार को झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की दूसरी किस्त जारी करेंगे। लुगुबुरु घंटाबाड़ी धोरोम गढ की पवित्र भूमि ललपनिया, बोकारो से करम पर्व की पूर्व संध्या पर 45 लाख महिलाओं के खाते में योजना की दूसरी किस्त भेजी जाएगी।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से CPI (ML)के नेताओं ने की मुलाकात, झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर हुई चर्चा
मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा कि लुगुबुरु घंटाबाड़ी धोरोम गाढ़ की पवित्र भूमि ललपनिया, बोकारो से करम पर्व की पूर्व संध्या पर कल मैं “झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना” के तहत राज्य की 45 लाख से अधिक महिलाओं के बैंक खाता में दूसरी किस्त का हस्तांतरण करूँगा।

योजना के शुरू होने के 40 दिन के अंदर सम्मान राशि के दूसरे किस्त का हस्तांतरण राज्य की बहनों के आशीर्वाद से संभव हुआ है।

हर महीने की 15 तारीख तक हर बहन के खाते में सम्मान राशि हर माह – हमेशा।

 

इस योजना के तहत अबतक 48,15,048 महिलाओं का निबंधन हो चुका है। 45,36,597 महिलाओं को सम्मान राशि की पहली किस्त मिल चुकी है। हर महीने की 15 तारीख तक हर महिला के खाते में सम्मान राशि भेजने का आदेश मुख्यमंत्री द्वारा किया जा चुका है। तीन अगस्त 2024 से झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू की गयी थी। मुख्यमंत्री के आदेश और मंत्रिपरिषद की स्वीकृति के उपरांत अब राज्य की 18 से 20 वर्ष की लड़कियों को भी योजना से जोड़ने की पहल शुरू हो चुकी है। अबतक इस उम्र की 2 लाख युवतियों ने निबंधन कराया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now