तीन बच्चों की मां प्रेमी संग हुई थी फरार, पति के मोबाइल पर आए एक मैसेज से हो गया खुलासा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 12, 2024

गैंगस्टर के प्यार में पागल IAS अधिकारी की पत्नी, किडनैपिंग केस में भी आया नाम, जानिये क्या हुआ इसका अंजाम

बिहारः रोहतास जिले से प्रेमी संग फरार हुई तीन बच्चों की मां को पुलिस ने गुजरात के सूरत से बरामद किया है। पति के मोबाइल पर आए एक मैसेज से पूरे मामले का खुलासा हो गया। शिवसागर थाना क्षेत्र के मोहनियां गांव निवासी कृष्ण प्रसाद प्रजापति की पत्नी अपने प्रेमी के साथ बीते जून महीने में अपने तीन बच्चों को लेकर गायब हो गई थी। जिसकी बरामदगी गुजरात के सूरत से हुई है।

थानाध्यक्ष राकेश गौसाई ने बताया कि 29 वर्षीय पत्नी अनीता देवी को बरामद किया गया है। इस घटना क्रम मे अपनी दो पुत्री प्रियंका कुमारी, विभा कुमारी तथा शशिकांत कुमार को भी अपने साथ लेकर गई थी। इस मामले में अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। ग्रामीणों ने बताया कि महिला का मायका तेंन्दूनी है। जिसकी शादी कृष्ण प्रसाद प्रजापति से हुई थी।

JMM विधायक जिग्गा सुसारन होरो पर हमला, कार्यक्रम के दौरान गाना गाते समय फेंका पत्थर, बाल बाल बचे, जेएमएम नेता घायल

See also  चतरा विमान हादसे में जान गवांने वाले मृतक के आश्रितों से मुख्यमंत्री ने की मुलाकात, हेमंत सोरेन ने कहा-सरकार करेगी हर संभव सहायता

शादी के बाद वो शिवसागर में ब्यूटी पार्लर में प्रशिक्षण लेने लगी। इसी दौरान किसी युवक के संपर्क में आ गई। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। प्रेमी के साथ विवाहिता तीनों बच्चों को लेकर सूरत पहुंच गई। और वहां पति-पत्नी की तरह रहने लगे। अनीता कपड़ों के फैक्ट्री में कार्यरत हो गई।

जहां बैंक अकाउंट में सैलरी आने के लिए खाता खोला गया। जिसमें आधार कार्ड पर उसके पति का मोबाइल नंबर लिंक था। जब पहली सैलरी आई तो मोबाइल पर मैसेज आया। जिसके आधार पर साइबर सेल ने लोकेशन ट्रेस कर महिला को सूरत से बरामद किया है। इस लोकेशन का पता होने के बाद पति कृष्ण प्रजापति अपने साथी के साथ वहां पहुंच गया। जहां बच्चे उसे देखकर रोने लगे। इस घटना की सूचना सूरत पुलिस को भी दी गई।

स्थानीय थानाध्यक्ष से सम्पर्क कर मामले की जानकारी दी। थानाध्यक्ष ने प्राथमिकी दर्ज के कागजात का मेल किया, जिसके बाद पुलिस हिरासत में महिला शिवसागर पहुंची। थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला का न्यायालय भेज बयान दर्ज कराया गया है। फिलहाल महिला को अभी अपने पहले पति के घर भेजा गया है।

See also  पटना में महिला अधिकारी गायब, 22 दिन पहले हुई थी शादी

श्रम मंत्री के जिले में व्यवस्था ही बीमार, मरीज को खाट एंबुलेंस से नदी पार कर ले जाते हैं अस्पताल; VIDEO

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now