OLA ई स्कूटर के शोरूम में ग्राहक ने लगा दी आग, 20 दिन पहले खरीदे स्कूटर हो रही थी बार बार खराब, कंपनी नहीं कर रही थी कोई सुनवाई

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 11, 2024

OLY ई स्कूटर के शोरूम में ग्राहक ने लगा दी आग, 20 दिन पहले खरीदे स्कूटर हो रही थी बार बार खराब, कंपनी नहीं कर रही थी कोई सुनवाई

डेस्क: ओला ई स्कूटर की सर्विस से नाराज एक ग्राहक ने पूरे शोरूम को आग के हवाले कर दिया। कर्नाटक के कलबुर्गी शहर में एक शख्स ने ओला ई स्कूटर के शोरूम में आग लगा दी। मोहम्मद नदीम नाम के शख्स ने शोरूम में इसलिए आग लगा दी क्योकि उसे अपनी नई स्कूटर के लिए सही ग्राहक सेवा नहीं मिल रही थी।

 

छत्तीसगढ़ में दिनदहाड़े 5 करोड़ के सोने की लूट, संचालक पर बंदूक की बट से किया हमला, लूटेरे झारखंड की ओर भागे
मीडिया रिपोट्स के अनुसार, मोहम्मद नदीम ने 1.4 लाख रूपये में ई-स्कूटर खरीदा था। खरीदने के एक दो दिन बाद ही स्कूटर में समस्या आने लगी। वो कई बार शोरूम गया लेकिन वहां से उसे कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। नदीम 10 सितंबर को शोरूम में ग्राहक सेवा अधिकारियों से कहासुनी की और पेट्रोल डालकर शोरूम में आग लगा दी। इस आग में छह गाड़ियां और कंप्यूटर सिस्टम जलकर खाक हो गए। नदीम पेशे से एक मैकेनिक है और उसने एक महीने पहले ही 1.4 लाख रुपये में ई-स्कूटर खरीदी थी। खरीदने के सिर्फ 1-2 दिन बाद ही गाड़ी में बैटरी और साउंड सिस्टम से जुड़ी तकनीकी खराबी आने लगी। वह अपनी गाड़ी की मरम्मत कराने के लिए कई बार शोरूम गया लेकिन उसके मुताबिक उसकी समस्या का कोई समाधान नहीं किया जा रहा था।

आग लगने से पूरा शोरूम जलकर खाक हो गया। दुकान से धुएं के गुबार उठते देखे गए थे। इस घटना से लगभग 8.5 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

See also  लहसून चोरी के आरोप में झारखंड के मजदूर की मुंबई में हत्या, पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now