- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

छत्तीसगढ़ में दिनदहाड़े 5 करोड़ के सोने की लूट, संचालक पर बंदूक की बट से किया हमला, लूटेरे झारखंड की ओर भागे

छत्तीसगढ़ में दिनदहाड़े 5 करोड़ के सोने की लूट, संचालक पर बंदूक की बट से किया हमला, लूटेरे झारखंड की ओर भागे

डेस्कः छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में 5 करोड़ रुपए के सोने की लूट हो गई। बुधवार को ज्वेलरी शॉप में दिनदहाड़े बदमाश घूसे और संचालक पर कट्टे की बट से हमला कर दिया। साथ ही गोली मारने की धमकी देकर 8 किलो सोना लूट लिया। घटना के बाद आरोपी बाइक में सवार होकर झारखंड की ओर भाग निकले।जानकारी के मुताबिक, रामानुजगंज नगर पालिका चौक में राजेश ज्वेलर्स नाम से दुकान है। दोपहर 1.50 बजे बाइक में सवार होकर तीन युवक पहुंचे थे। दुकान अंदर घुसकर उन्होंने कट्टा निकाल लिया और संचालक राजेश सोनी सहित कर्मचारियों को कब्जे में लिया था।बदमाशों ने कट्टे की बट से राजेश सोनी पर हमला किया और दुकान सहित लॉकर मे रखे सोने के जेवरात निकलवाए। इसके बाद सभी जेवरात को बैग में डालकर बदमाश बाइक से फरार हो गए। लुटेरों ने दुकान के पास ही एक मोची की दुकान के सामने बाइक खड़ी की थी। 15 मिनट के अंदर उन्होंने पूरी वारदात को अंजाम दिया। आशंका है कि बदमाशों ने दुकान की पहले अच्छे से रेकी की होगी।लुटेरों के भागने के बाद संचालक राजेश सोनी सहित कर्मचारियों ने शोर मचाया तो आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। सूचना पर रामानुजगंज पुलिस भी मौके पर पहुंची। लुटेरों की तलाश में पुलिस टीम झारखंड की ओर भी भेजे गए हैं। फिलहाल लुटेरों का कोई सुराग नहीं मिला है। घटना स्थल पर लोगों की भीड़ लग गई है। पुलिस सीसी टीवी फूटेज भी खंगाल रही है।

See also  झारखंड में लगातार बारिश का असरः भैरवी, दामोदर, खरकई-स्वर्णरेखा,बराकर समेत कई नदियां उफान पर, पतरातू डैम के 8 और गोंदा के 3 फाटक खोले गए

Malaika Arora के पिता अनिल अरोड़ा ने मुंबई में छत से कूदकर दी जान

दुकान के संचालक राजेश सोनी वार्ड रामानुजगंज के वार्ड क्रमांक 8 के पार्षद हैं। रामानुजगंज में उनकी सबसे बड़ी ज्वेलरी शॉप है। राजेश सोनी ने ज्वेलरी शॉप की ब्रांच बलरामपुर में भी खोली है। वे बलरामपुर ज्वेलरी शॉप संभालते हैं। वहीं रामानुजगंज के ज्वेलरी शॉप का कार्य उनकी बहन सीमा सोनी देखती हैं।रामानुजगंज के दुकान में स्टॉक का पूरा सोना रखा हुआ था। संचालक राजेश के अनुसार दुकान से लुटेरे करीब 8 किलो से अधिक सोना लूट ले गए हैं। आशंका है कि लुटेरों ने पहले ही दुकान की रेकी की थी। उन्होंने ऐसे समय को लूट के लिए तय किया था, जब दुकान में ग्राहकों की संख्या सबसे कम रहती है।बलरामपुर पुलिस दुकान सहित आसपास के सीसी कैमरों के फुटेल खंगाल रही है, ताकि लुटेरों के आने एवं भागने के रास्ते की जानकारी मिल सके। बलरामपुर एसपी राजेश अग्रवाल सहित वरिष्ठ अधिकारी भी रामानुजगंज पहुंच गए हैं।

See also  रांची में अब स्कूल के छात्र के साथ गंदी हरकत, ड्राइवर के खिलाफ शिकायत, पुलिस पर स्कूल प्रबंधन को बचाने का आरोप
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now