- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

झारखंड में आधी रात के बाद दिखेगा चक्रवाती तूफान का असर, रांची सहित अन्य जिलों में होगी जोरदार बारिश

रांची-खूंटी में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, अगले 5 दिनों तक ऐसा ही रहेगा राज्य के कई हिस्सों में मौसम

Jharkhand weather forecast: बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवाती तूफान (अतिदाब) का झारखंड में पड़ने वाला है। रांची और आसपास के क्षेत्रों में 10 सितंबर से बादरा जमकर बरसेंगे। इसको लेकर मौसम विभाग की ओर से अलर्ट भी जारी किया गया है। कहीं कहीं भारी बारिश भी होने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान गरज के साथ वज्रपात होने की चेतावनी भी जारी की गई। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार से राज्य के मौसम में बदलाव होगा और 10 और 11 को पूरे राज्य में बारिश होने का अनुमान है।

आधी रात के बाद झारखंड पर चक्रवाती तूफान का असर

मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवाती तूफान (अतिदाब) सतह से टकराकर छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ चुका है। वैज्ञानिकों के अनुसार आधी रात के बाद झारखंड पर इसका असर पड़ेगा। रांची समेत सिमडेगा, गुमला, खूंटी और पश्चिमी सिंहभूम में अच्छी बारिश हो सकती है। इसका प्रभाव राजधानी समेत राज्य के विभिन्न हिस्सों पर 11 सितंबर तक पड़ने की संभावना है। इस दौरान रुक-रुक कर बारिश होगी।

See also  रांची में आफत की बारिश जारी, कई जगहों पर गिरे पेड़, तो कहीं हुए सड़क पर गड्ढे

रांची समेत राज्य में मॉनसून अभी कायम है। एक जून से लेकर आठ सितंबर तक रांची में मॉनसून सामान्य रहा है। यहां 891.9 मिमी बारिश हुई है जो कि सामान्य 891.6 मिमी के करीब है। जबकि राज्य में अब तक 746.6 मिमी बारिश हुई जो कि सामान्य 873.8 मिमी से 15फीसदी कमजोर है। वैज्ञानिकों के मुताबिक यह सामान्य बारिश की श्रेणी में आता है।

10-11 को भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बना तूफान उड़ीसा तट से आगे बढ़ गया है। यह छत्तीसगढ़ में स्थित है। यह उत्तर पश्चिम की दिशा में आगे बढ़ रहा है। अगले दो दिनों के इस कारण 10 को रांची समेत राज्य के दक्षिणी भाग और 11 को राज्य के उत्तरी हिस्सों में कहीं कहीं भारी बारिश होने का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now