मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से फेमिना मिस इंडिया झारखंड 2024 की विजेता रिया नंदिनी ने की शिष्टाचार मुलाकात

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 7, 2024

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से फेमिना मिस इंडिया झारखंड 2024 की विजेता रिया नंदिनी ने की शिष्टाचार मुलाकात

रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज फेमिना मिस इंडिया झारखंड- 2024 की विजेता रिया नंदिनी ने शिष्टाचार मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि फेमिना मिस इंडिया -2024 में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी। मुख्यमंत्री ने रिया को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी एवं आगामी प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की बेटियां हर मुकाम पर आगे बढ़े, इसमें राज्य सरकार पूरा सहयोग करेगी। मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वालों में रिया नंदिनी के पिता नवल किशोर प्रसाद, माता संगीता, भाई ऋषि राज, शिक्षक वसीम आलम और सामाजिक कार्यकर्ता आशुतोष द्विवेदी मौजूद थे। ज्ञात हो कि रांची की रहनेवाली रिया नंदनी कोलकाता में आयोजित फेमिना मिस इंडिया झारखंड- 2024 चुनी गईं। वे अब मुंबई में फेमिना मिस इंडिया -2024 के डायमंड जुबली एडिशन के ग्रैंड फिनाले में हिस्सा लेंगी।

See also  IRCTC घोटाला केस पर फैसला फिर टला,लालू परिवार पर 9 जून को कोर्ट सुनाएगा आदेश
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now