बाराबंकी में भीषण सड़क हादसा, दो कारें और टेम्पो टकराए, 5 की मौत, 3 घायल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 6, 2024

road accident in barabanki

यूपी के बाराबंकी जिले के बड्डूपुर थाना क्षेत्र में लखनऊ महमूदाबाद मार्ग इनयतापुर गांव के पास गुरुवार की देर रात दो कारें व एक टेम्पो आपस में टकरा गए। इस हादसे में तीन महिलाओं समेत पांच लोगों की मौत हो गई। आठ माह की मासूम समेत तीन लोग घायल हैं। घायल महिला व बच्ची को सीएचसी घुंघटेर से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

बड्डूपुर थाना क्षेत्र में लखनऊ-महमूदाबाद मार्ग पर इनयतापुर गांव के पास गुरुवार की रात साढ़े 10 बजे दो कारें व एक टेम्पो आपस में टकरा गए। इस हादसे में अनियंत्रित हुई कार सड़क किनारे तालाब के पानी में जा गिरी। दुर्घटना की जानकारी होने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को कार व टेम्पो से निकाला।

झारखंडी बहनों के संयम की परीक्षा लेना बंद करें भाजपा, गुमला में मईंया योजना को लेकर हुए PIL को लेकर विपक्ष पर बरसे हेमंत सोरेन

See also  रांची के कांके में जिला परिषद के पूर्व सदस्य और BJP नेता अनिल टाइगर की हत्या, बाबूलाल और सुदेश ने की परिजनों से मुलाकात, NDA का कल रांची बंद

इस हादसे में कुर्सी थाना के उमरा गांव निवासी मो. इरफान पुत्र एहतशाम, ताहिरा बानो पुत्री जाकिर अली, साबरीन पत्नी तारिक, बहीरुद्दीन निशा पत्नी स्व. अनवर अली व अजीज अहमद उफ बद्दू पुत्र मोहर्रम अली की मौत हो गई।

इस हादसे में आठ माह की मासूम, एक महिला व कार चालक घायल हुआ है। तीनों घायलों को सीएचसी घुंघटेर पहुंचाया गया। बच्ची व महिला की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। मौके पर डीएम और एसपी भी पहुंचे।

झारखंड उत्पाद सिपाही बहाली परीक्षा में दौड़ को लेकर कई बदलाव, ADG ने दी जानकारी

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now