पोस्टमार्टम रिपोर्ट बनाने के नाम पर मांग रहा था रिश्वत, ACB की टीम ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 5, 2024

पोस्टमार्टम रिपोर्ट बनाने के नाम पर मांग रहा था रिश्वत, ACB की टीम ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

लातेहार: एसीबी एसपी अंजनी अंजन के नेतृत्व ने एसीबी की टीम ने लातेहार सदर अस्पताल में गुरूवार को छापेमारी की। इस दौरान पोस्टमार्टम रिपोर्ट बनाने के नाम पर रिश्वत मांग रहे फॉर्मासिस्ट को गिरफ्तार किया।

बोकारो स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, हॉट स्ट्रिप मिल में ड्रम फटने से 4 मजदूर झुलसे
लातेहार सदर अस्पताल के फॉर्मासिस्ट परमानंद कुमार पोस्टमार्टम रिपोर्ट के नाम पर 10 हजार रूपये रिश्वत मांग रहे थे। एसीबी एसपी अंजनी अंजन के पास इसकी शिकायत पहुंची उसके बाद उन्होने अस्पताल में छापेमारी की और परमानंद कुमार को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया।गिरफ्तारी के बाद आरोपी परमानंद ने कहा कि वह सदर अस्पताल के ही एक डॉक्टर के कहने पर पैसे की वसूली करता था। इसी पैसे में से डॉक्टर के द्वारा उन्हें कुछ दे दिया जाता था। हालांकि परमानंद के बयान में कितनी सच्चाई है यह तो जांच के बाद ही पता चल पाएगा ।इधर फार्मासिस्ट की गिरफ्तारी के बाद सदर अस्पताल में हड़कंप देखा गया।

See also  IAS विनय चौबे के रिश्तेदारों पर ACB का शिकंजा,ससुर सत्येंद्र नाथ त्रिवेदी और साले शिपिज को जारी किया समन
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now