- Advertisement -
cm-dipawali-bannercm-dipawali-banner

हेमंत सोरेन ने कर दिया झारखंड विधानसभा चुनाव प्रचार का आग़ाज़, बीजेपी के हिमंता को बताया टीन का चश्मा पहनने वाला, मंईयां योजना के लिए 18-20 वर्ष की युवतियों को दिया ये सौगात

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 4, 2024

JMMSY Ranchi hemant and Kalpna

रांचीःमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची में झारखंड मुख्यमंत्री मंइयां सम्मा्न योजना (मंईयां) JMMSY को लॉन्च करते हुए विपक्ष पर जबरदस्त हमला किया ।  हेमंत सोरेन एक तरह से विधानसभा चुनाव 2024 के प्रचार की शुरुआत करते हुए चुन-चुन असम के मुख्यमंत्री पर अटैक किया । इतना ही नहीं बीजेपी के झारखंड के प्रभारी शिवराज सिंह को भी उन्होंने नहीं बख्शा। 

हिमंता पहनते हैं टीन का चश्मा !

हेमंत सोरे ने हिमंता विश्वा सरमा पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने लगता है कि टीन का चश्मा लगा रखा है इन्हें दिखाई नहीं देता है कि हमने कितनी नौकरियां दीं। यहां के नेताओं को तो दिखाई नहीं देता है लेकिन अलग-अलग राज्यों से कोई असम से कोई मध्य प्रदेश से आकर हमारे झारखंडी भाइयों को बहकाने में लगा है । हिन्दु-मुस्लिम सिख ईसाई में लगा है  ।  सांप्रदायिक तनाव  फैलाने में डिग्री ले ली है । आए दिन फुर्र से असम से आते हैं कभी हिन्दु-मुस्लिम करने लग जाते हैं कभी सरकार गिराने में लग जाते हैं ।

See also  "लागल-लागल झुलनिया में धागा, बलम कलकत्ता चला" राहुल गांधी के सामने पुराने अंदाज में दिखे लालू यादव

असम से बांग्लादेशी घुसपैठ

हेमंत सोरेन  ने कहा कि असम में यहां के आदिवासियों का क्या हाल है ये किसी से छिपा नहीं है ।  बांग्लादेशी असम के रास्ते से आत हैं और हमलोगों पर आरोप लगाते हैं। हमलोगों का कोई रास्ता नहीं है जिससे कि बांग्लेदेशी आ सके ।

इतनी योजनाएं चल रही हैं कि…

बहतु चालाक-चतुर हैं बीजेपी के लोग, गुड़ भी फेल हो जाए इनके आगे । किसी को आदिवासी,किसी को  सरना और किसी को ईसाई के नाम पर डराएगा । हमने इतनी योजनां लाईं है कि उसके बोर्ड से दस गज नीचे दब जाए बीजेपी के लोग ।

हेमंत सोरेन ने कहा कि मंईयां योजना इसलिए नहीं लाए हैं कि आपको सालाना बारह हजार रुपए देना है बल्कि आने वाले पांच साल के अंदर  हम ऐसी योजना लाएगें कि  किसी के आगे हाथ फैलाने की जरुरत नहीं होगी । हर घर में हर साल एक लाख रुपए मिलेंगे ।

See also  गीता कोड़ा को ग्रामीणों ने घेरा, अमर बाउरी ने जान को बताया खतरा, कहा जेएमएम कार्यकर्ताओं की है हरकत

मंईयां सम्मान योजना का बढ़ा दायरा

हेमंत सोरेन ने वादा किया कि मंईयां सम्मान योजना का फायदा अब 18-20 वर्ष की युवतियों को भी मिलेगा । जल्द ही उनका फ़ॉर्म भराया जाएगा । हेमंत सोरेन ने कहा कि ग़रीबों के बकाया बिजली बिल को माफ़ किया जा रहा है । उन्होंने जलवायु परिवर्तन के लिए व्यापारियों को ज़िम्मेदार ठहराते हुए कहा कि आदिवासियों ने प्रकृति को बचाने का काम किया है ।

कोरोना वैक्सीन से हुई मौतें

हेमंत सोरेन ने उत्पाद सिपाहियों की भर्ती के दौरान हुई मौतों का ज़िक्र करते हुए इसके  लिए कोरोना वैक्सीन को ज़िम्मेदार ठहराया । हेमंत सोरेन ने कहा है क्या वजह है कि इतनी कम उम्र में बच्चों की मौत हो जा रही है । चलते-चलते युवा पीढ़ी के लोग मारे जा रहे हैं । उन्होंने हाल में एक पूर्व सांसद की युवा बेटी की मौत का ज़िक्र करते हुए कहा कि मामूली सर्दी बुख़ार से मौत हो गई आखिर ऐसा क्यों हुआ । हेमंत सोरेन ने आरोप लगाय कि बीजेपी सरकार ने जो टिका लगाया वो गलत टिका लगाया था ।

See also  हेमंत सोरेन सरकार का दीवाली तोहफा, सरकारी कर्मचारियों का बढ़ा महंगाई भत्ता; कितना मिलेगा

कल्पना सोरेन का जोरदार भाषण

राँची के नामकुम में आयोजित इस कार्यक्रम में कल्पना सोरेन ने भी ज़बरदस्त अटैक किया । उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन का कोई बाल बाँका नहीं कर सकता है । कार्यक्रम में सांसद सुखदेव भगत, सुबोधकांत सहाय, महुआ माज़ी, रामेश्वर उराँव, सत्यानंद भोक्ता समेत कई महत्वपूर्ण हस्तियाँ मौजूद थीं।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now