- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

रांची में 2300 सफाईकर्मी अनिश्चितकाल हड़ताल, घर से नहीं उठा कूड़ा, सड़क व बाजारों में लगा कचरे का ढेर

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 2, 2024

safaikarmi nagar nigam

झारखंड की राजधानी रांची में करीब 2300 सफाईकर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं, जिसकी वजह से सफाई की थोड़ी खराब दिख रही है। सफाईकर्मियों की हड़ताल की वजह से डोर-टू-डोर कचले का उठाव नहीं हो रहा है। इस वजह से हर मोहल्ले में रोड पर ही कचरा जमा है। पिछले 24 घंटे में नगर निगम की तरफ से कूड़ा उठाने वाली गाड़ी नहीं आयी। साफ सफाई भी नहीं हो पाई। इस वजह से कचरा जगह-जगह जमा हो रहा है।

पूर्व क्रिकेटर और सांसद कीर्ति झा आजाद की पत्नी पूनम आजाद का निधन

रांची नगर निगम के काम करने वाले 2300 से अधिक सफाई कर्मी की हड़ताल पर चले गए हैं। सफाई कर्मी फिलहाल अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहने का अल्टीमेटम दिया है। उनकी कुछ विशेष मांगे हैं, जिन्हें लेकर उन्होंने मोर्चा खोल दिया है। जिस वजह से शहर के सभी 53 वार्डों के घरों से कूड़े का उठाव नहीं होगा।

See also  15 दोषियों को सजा ए मौत, केरल में बीजेपी नेता की हत्या में कोर्ट का फैसला

नगर निगम सफाई मजदूर संघ के अध्यक्ष दयानंद यादव ने कहा कि सफाई कर्मी के साथ सुपरवाइजर, जोनल सुपरवाइजर, ड्राइवर, हेल्पर, टैंकर, चालक सभी हड़ताल पर ही रहेंगे। जब तक सरकार उनकी मांग नहीं मान लेती। उन्होंने कहा कि 10 वर्ष से अधिक समय से अनुबंध पर कार्यरत कर्मचारी की सेवा नियमित किया जाए। इसके अलावा परमानेंट के साथ-साथ मानदेय में 30% की बढ़ोतरी करने की भी जरूरत है। जब तक यह दोनों मांगे पूरी नहीं होती है यह आंदोलन जारी रहेगा। कहीं से भी कचरा नहीं उठाए जाएंगे। यह दोनों मांग पूरी होने के बाद ही हम वापस काम पर लौटेंगे।

बुलडोजर एक्शन कानून के खिलाफ, सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, ‘अगर कोई दोषी भी हो तो घर गिराना सही नहीं’

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now