- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

अमन साहू गिरोह ने झारखंड और छत्तीसगढ़ पुलिस को दी धमकी, कहा-मेरे आदमी को परेशान किया तो अंजाम भुगतना होगा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 31, 2024

रांची में बिल्डर और कांग्रेस नेता से अमन साहू गैंग ने मांगी एक करोड़ की रंगदारी

रांची: झारखंड के बड़े गैंगस्टर अमन साहू और उसके गिरोह का मनोबल लगातार बढ़ता जा रहा है। पूरे गिरोह के अंदर से पुलिस का खौफ खत्म हो रहा है। चाईबासा जेल में बंद अमन साहू के नाम से सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर झारखंड और छत्तीसगढ़ पुलिस को धमकी दी जा रही है। इसमें कहा गया है कि पुलिस को ये अंतिम वॉर्निंग है। जेल के अंदर और बाहर गिरोह के लोगों को परेशान करना बंद करने की धमकी दी गई है। वीडियो में धमकी देते हुए कहा गया है कि आगे वॉर्निंग नहीं दी जाएगी, सीधे लाश उठाओएगे, रिजल्ट बहुत जल्द सामने आयेगा। जो भी मेरे आदमी के करीब जाने की कोशिश करेगा, वह अपनी मौत का खुद जिम्मेदार होगा।

कांस्टेबल भर्ती के शारीरिक परीक्षण के दौरान 3 अभ्यर्थियों की मौत, दौड़ के समय हुए थे बेहोश
ये वीडियो जारी होने के बाद पुलिस ने अमन साहू गिरोह के सदस्यों पर कड़ी नजर रख रही है। पुलिस को पता चला है कि ये पोस्ट मलेशिया से जारी किया गया है। अमन साहू के नाम से फेसबुक अकाउंट चल रहा है, इस पर लगातार हथियार आदि के पोस्ट किये जाते है। अब इसी आईडी से पुलिस को धमकी दी गई है। इससे पहले भी इसी अकाउंट पर गोलीबारी या अन्य आपराधिक घटनाओं की जिम्मेदारी लेता रहा है। अमन साहू का आतंक इतना है कि उसे एक जेल से दूसरे जेल में शिफ्ट किया जाता रहा है। तीन साल में आठ जेल का चक्कर अमन साहू काट चुका है। फिलहाल 21 जुलाई से वो चाईबासा जेल में बंद है। बताया जा रहा है कि जो पोस्ट मलेशिया किया गया है वो मयंक सिंह ने किया है। यह पोस्ट अमन साहू के भाई आकाश साहू की गिरफ्तारी के बाद की गई है। आकाश को एनआईए ने 6 अगस्त को गिरफ्तार किया था।

See also  रामगढ़ में बड़ा हादसाः CCL के करमा प्रोजेक्ट सुगिया में चाल धंसा, 4 की मौत, 6 घायल
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now