BJP में शामिल होने से पहले चंपाई सोरेन का घर भी हरा से हो गया भगवा

BJP में शामिल होने से पहले चंपाई सोरेन का घर भी हरा से हो गया भगवा

सरायकेला: राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन 30 अगस्त को बीजेपी में शामिल होने वाले है। उसकी तैयारियां उनके घर जिलिंगगोड़ा में भी हो रही है। चंपाई सोरेन के घर का रंग करीब 40 सालों बाद बुधवार को हरा से भगवा हो गया।

 

Breaking News: चंपाई सोरेन की हो रही थी जासूसी, हनी ट्रैप की थी साजिश; हिमंता का बड़ा दावा, झारखंड पुलिस के दो अधिकारी दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में
इससे पहले चंपाई सोरेन का एक पोस्टर वायरल हुआ था जिसमें चंपाई सोरेन हरे रंग की जगह भगवा रंग में नजर आये थे। 18 अगस्त को दिल्ली जाने से पहले चंपाई सोरेन के जिलिंगगोड़ा स्थित आवास से झारखंड मुक्ति मोर्चा के झंडे हटा लिये गए थे, इसके बाद से ही कयास लगाये जा रहे थे कि वो जेएमएम छोड़ रहे है। सोमवार रात को केंद्रीय गृह मंत्री से मुलाकात के बाद हेमंता बिस्व सरमा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर चंपाई के बीजेपी ज्वाइन करने की खबर को सार्वजनिक किया था। चंपाई के घर की देखभाल करने वाले एक कार्यकर्ता ने बताया कि चंपाई दादा का फोन आया था, इसके बाद उनके घर को हरा रंग की जगह भगवा रंग में किया जा रहा है और यहां बीजेपी के झंडे भी उनके घर आने से पहले लग जाएंगे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now