धनबाद में CBI छापेमारी के दौरान दीवार से बैग फेंकने का वीडियो वायरल, पटना-धनबाद के प्रिंसिपल इनकम टैक्स कमिश्नर रिश्वत लेते हुए थे गिरफ्तार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 28, 2024

धनबाद में CBI छापेमारी के दौरान दीवार से बैग फेंकने का वीडियो वायरल, पटना-धनबाद के प्रिंसिपल इनकम टैक्स कमिश्नर रिश्वत लेते हुए थे गिरफ्तार

धनबाद: सीबीआई की टीम ने 10 लाख रूपये रिश्वत लेते पटना और धनबाद के प्रिंसिपल इनकम टैक्स कमिश्नर संतोष कुमार समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके बाद सीबीआई की टीम धनबाद में पिछले दो दिनों से छापेमारी कर रही है। कोल कारोबारी अनिल सांवरियां के आवास पर भी सीबीआई की रेड जारी है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें तीन व्यक्ति नजर आ रहे है और दीवार कूदकर बैग ले जाते नजर आ रहे है। कयास ये लगाया जा रहा है कि कि ये वीडियो अनिल सांवरियां के आवास के पीछे की बाउंड्री का है। लेकिन ये कहना मुश्किल है कि ये वीडियो सीबीआई की छापेमारी से पहले का है या सीबीआई की छापेमारी के दौरान का है।

 

कमिश्नर का काला धंधा!, कौन हैं CBI के शिकंजे में आने वाले इनकम टैक्स के प्रधान आयकर आयुक्त संतोष कुमार
बैग का वीडियो सामने आने के बाद कई सवाल खड़े हो गए है। दीवार को फांदकर ले जाये जा रहे बैग में क्या है इसपर सस्पेंस बना हुआ है। क्या इस बैग में कैश या कोई सुराग है ये कहना अभी मुश्किल है। वीडियो वायरल होने के बाद क्या सीबीआई की टीम इस बैग की तलाश करेगी ये भी बड़ा सवाल बना हुआ है।
सीबीआई की टीम ने हाउसिंग कॉलोनी से डॉक्टर प्रणव पूर्वे, बैंक मोड़ से कोयला कारोबारी गुरपाल सिंह और बिपिन प्रिंटिग के संचालक को आयकर आयुक्त के साथ गिरफ्तार किया है। पटना के आयकर आयुक्त सह धनबाद के प्रभारी आयकर आयुक्त संतोष कुमार और चीकू नाम के व्यक्ति की गिरफ्तारी के बाद सीबीआई की टीम ने धनबाद में दबिश दी है। इस दौरान धनबाद के चनचनी कॉलोनी में कोयला कारोबारी सांवरिया के घर सीबीआई रेड के दौरान बैग फेंकने के वीडियो ने इस पूरे मामले में नया मोड़ ला दिया है।

See also  प्रिंस खान ने विधायक अरूप चटर्जी को दी धमकी, कहा-रुपया दो या गोली खाओ
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now