सावधान! एआई से लड़की के फोटो को बनाया अश्लील, ब्लैकमेल कर दोस्त संग किया रेप

रांची नेत्रहीन नाबालिग से हैवानियत, पिता और भाईयों ने किया दुष्कर्म, मां बनी रही मूकदर्शक

मध्य प्रदेश के शहडोल शहर में दो किशोरों को एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) संचालित ऐप के जरिए 18 वर्षीय लड़की की तस्वीरों के साथ छेड़छाड़ करने और उन्हें सार्वजनिक करने की धमकी देकर उससे बलात्कार करने के आरोप में हिरासत में लिया गया है। पीड़िता नर्सिंग की छात्रा है।

इस बारे में जानकारी देते हुए कोतवाली थाना प्रभारी राघवेंद्र तिवारी ने बताया कि आरोपियों में उस मकान मालिक का नाबालिग बेटा भी शामिल है जहां पीड़िता किराएदार के तौर पर रह रही थी। उन्होंने बताया कि नाबालिग लड़के ने कथित तौर पर लड़की की तस्वीरें खींची और एआई से संचालित ऐप का इस्तेमाल करके उन्हें अश्लील तस्वीरों में बदल दिया।

कमिश्नर का काला धंधा!, कौन हैं CBI के शिकंजे में आने वाले इनकम टैक्स के प्रधान आयकर आयुक्त संतोष कुमार

पुलिस अधिकारी ने बताया कि इसके बाद आरोपी ने उन तस्वीरों को लड़की को दिखाते हुए उसे ब्लैकमेल करना और उसके साथ बदसलूकी करना शुरू कर दिया। इस काम में उसने अपने दोस्त को भी शामिल कर लिया। दोनों आरोपियों ने नर्सिंग की छात्रा की तस्वीरें सार्वजनिक करने की धमकी देकर उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार भी किया।

उन्होंने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने लड़कों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया है। उन्होंने बताया कि फॉरेंसिक जांच के लिए उनके मोबाइल फोन भी जब्त कर लिए गए हैं।

कमिश्नर का काला धंधा!, कौन हैं CBI के शिकंजे में आने वाले इनकम टैक्स के प्रधान आयकर आयुक्त संतोष कुमार

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now