झारखंड पुलिस में DSP नवनीत हेम्ब्रम ने दिया इस्तीफा, विधानसभा चुनाव लड़ने की संभावना

झारखंड पुलिस में DSP नवनीत हेम्ब्रम ने दिया इस्तीफा, विधानसभा चुनाव लड़ने की संभावना

रांची: झारखंड में जारी सियासी हलचल के बीच पुलिस महकमें से बड़ी खबर निकल कर आ रही है। झारखंड पुलिस में डीएसपी नवनीत हेम्ब्रम ने पुलिस सेवा से त्यागपत्र दे दिया है। गृह सचिव को भेजे गए अपने इस्तीफे में नवनीत ने लिखा है कि 5 अप्रैल 2013 को उनकी नियुक्ति हुई थी। पिछले कुछ महीनों से वो व्यक्तिगत और पारिवारिक कारणों की वजह से हो रही समस्याओं के कारण मानसिक तनाव से गुजर रहे है। ऐसे में वो अपने पद के दायित्व का सही तरीके से निर्वहन करने में असमर्थ है। इसलिए वो अपनी स्वेच्छा से डीएसपी पद से त्यागपत्र दे रहे है। उन्होने आगे लिखा है कि पुलिस हस्तक नियम 808 के अनुसार, दो महीने पूर्व त्यागपत्र दे रहा हूं।

गरीबों को मुफ्त बिजली देगी हेमंत सरकार, दुमका में मुख्यमंत्री ने की बड़ी घोषणा
नवनीत अभी जैप-9 साहिबगंज में पदस्थापित है। माना जा रहा है कि वो महेशपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ सकते है। नवनीत की पोस्टिंग पाकुड़ में दो बार हो चुकी है। एक बार वो पाकुड़ में डीएसपी मुख्यालय और एक बार महेशपुर के एसडीपीओ रह चुके है। और वो बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के गांव तिसरी के रहने वाले और उनके करीबी माने जाते है। माना जा रहा है कि नवनीत को बीजेपी महेशपुर से उम्मीदवार बना सकती है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now