- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

हेमंत सोरेन ने झारखंड मुख्यमंत्री मईंया सम्मान योजना के तहत 13 लाख से ज्यादा महिलाओं के खाते में भेजी पहली किस्त

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 24, 2024

हेमंत सोरेन ने झारखंड मुख्यमंत्री मईंया सम्मान योजना के तहत 13 लाख से ज्यादा महिलाओं के खाते में भेजी पहली किस्त

हजारीबागः मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हजारीबाग में झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत रामगढ़, हजारीबाग, चतरा, कोडरमा, गिरिडीह, धनबाद और बोकारो की 13 लाख 94 हजार 82 महिलाओं को प्रथम किस्त के रूप में करीब ₹1अरब 39 करोड़ से अधिक राशि का हस्तांतरण किया। रामगढ़ की 1 लाख से अधिक, हजारीबाग की 2 लाख 29 हजार से अधिक, कोडरमा की 99 हजार से अधिक, गिरिडीह की 2 लाख 95 हजार से अधिक, धनबाद की 2 लाख से अधिक एवं बोकारो की 2 लाख 26 हजार से अधिक महिलाओं  के खाते में योजना की पहली किस्त गई।

जमशेदपुर में कल्पना सोरेन के सामने हेमंत सोरेन ने कान पकड़कर मांगी माफी, जानें पूरा मामला

मुख्यमंत्री को इस दौरान महिलाओं ने सांकेतिक तौर पर रक्षा बंधन पहनाया। योजना की पहली किस्त हस्तांतरित करने के बाद मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि 15 दिनों में हमने राज्य की 46 लाख से अधिक महिलाओं को झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना से आच्छादित किया है। यह संख्या अभी और बढ़ेगी। घर की बुजुर्ग महिलाओं को भी सरकार पेंशन दे रही है। पेंशन से राज्य के 36 लाख से अधिक लोगों को जोड़ा गया। झारखण्ड की आधी आबादी 2019 से लेकर अब तक सरकार के साथ खड़ी रही है। सरकार ने बेटी के जन्म के साथ से लेकर अंतिम समय तक किसी न किसी योजना से लाभान्वित करने का संकल्प लिया है।

See also  बिहार में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप में बड़ी लूट, हथियार के बल पर सरेआम वारदात को दिया अंजाम

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि आज गांव-गांव अधिकारियों को भेज कर आपकी समस्याओं को समाधान किया जा रहा है। परिणाम है कि बुजुर्गों को सम्मान, बच्चियों को सम्मान और अब बहन-बेटियों को सम्मान देने का कार्य हो रहा है। 20 साल में झारखण्ड को काफी पीछे धकेल दिया है इसे आगे लाने में थोड़ा वक्त लगेगा।

यहां सामाजिक सुरक्षा सबसे प्रथम होना चाहिए। लेकिन पूर्व में जिन्होंने सरकार चलाया, उन्होंने सामाजिक सुरक्षा पर ध्यान नहीं दिया। राज्य के किसानों का ऋण माफ करने का, यहां के वृद्धों को पेंशन देने का और महिलाओं को सम्मान देने के लिए पैसा नहीं था,यह विडंबना है।आने वाले समय में हम झारखण्ड को देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करना चाहते हैं। ताकि यहां के लोगों की आमदनी बढ़े और सुख समृद्धि आए। आने वाले समय में कई योजनाएं आयेंगी जो आपके लिए सार्थक होगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now