- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

BJP के CM आवास घेराव के दौरान जमकर बवाल, लाठीचार्ज-पत्थरबाजी और टियर गैस के गोले छोड़े गए, कई पुलिसकर्मी और कार्यकर्ता घायल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 23, 2024

बीजेपी के युवा आक्रोश रैली के बाद हुए सीएम हाउस घेराव के दौरान लाठीचार्ज, पुलिस ने किया वाटर केनन का इस्तेमाल और छोड़े आंसू गैस के गोले

रांची: मोरहाबादी मैदान में बीजेपी युवा मोर्चा की ओर से हुए युवा आक्रोश रैली के बाद बीजेपी के नेता और कार्यकर्ता सीएम हाउस घेरने के लिए निकले। इस दौरान मोरहाबादी मैदान के आसपास लगाए गए बैरिकेडिंग को तोड़ने पहुंचे बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं को वाटर कैनन का सहारा लेकर रोकने की कोशिश की गई। जब बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कटीले तारों को लांघते हुए बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश की तो पुलिस बल प्रयोग करते हुए हल्का लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े।पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद भीड़ की ओर से पत्थरबाजी भी की गई जिसमें लोअर बाजार के कई पुलिसकर्मी घायल हो गए है। इस झड़प में बीजेपी के कई कार्यकर्ता भी घायल हुए है।लोअर बाजार के थाना प्रभारी आंख में पत्थरबाजी की वजह से चोट लग गई है।

 

रांची के मेडिका अस्पताल का डॉक्टर इश्तियाक निकला अलकायदा मॉड्यूल का लीडर, झारखंड ATS और दिल्ली पुलिस ने की 16 जगहों पर छापेमारी
सरकारी नौकरी और बेरोजगारी जैसे मुद्दों को लेकर हुए इस रैली में बीजेपी नेताओं ने जमकर राज्य सरकार पर निशाना साधा। उन्होने कहा कि सरकार 5 लाख नौकरी के वादे पर चुनाव में जीतकर आई थी लेकिन वादा पूरा नहीं किया। सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि हेमंत सोरेन ने कहा था कि वो 5 लाख नौकरी देंगे नहीं तो वो सन्यास ले लेंगे, उन्होने न तो नौकरी दी और न ही सन्यास लिया इसलिए हम सरकार से हिसाब मांगने मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने शांतिपूर्ण तरीके से जाएंगे। वही नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने कहा कि हमारे नेताओं-कार्यकर्ताओं और युवाओं को रोकने के लिए बैरिकेडिंग की गई है ताकि हम सीएम आवास तक नहीं पहुंच सके लेकिन हम बैरिकेडिंग तोड़कर मुख्यमंत्री से हिसाब लेने जाएंगे।


625309d3 872e 48ae b13d c72cdb5926be

बीजेपी कार्यकर्ताओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस के द्वारा रबर बुलेट चलाई गई, जिसमें भाजपा जमशेदपुर महानगर के युवा मोर्चा के कार्यकर्ता बिरसानगर निवासी कृष्णकांत राय और हजारीबाग के पूर्व सांसद डॉ यदुनाथ पांडेय को पैर में गोली लगने से घायल अवस्था में रिम्स ले जाया गया है, जहां उपचार किया जा रहा है।

See also  कोल्ड ड्रिंक में नशा दे नर्स से गैंगरेप, अश्लील वीडियो बना 2 साल तक शारीरिक शोषण करते रहे 5 युवक
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now