भागलपुर में गंगा नदी पर बन रहा पुल का स्ट्रक्चर नदी में समाया, पहले भी गिर चुका है सुपर स्ट्रक्चर

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 17, 2024

भागलपुर में गंगा नदी पर बन रहा पुल का स्ट्रक्चर नदी में समाया, पहले भी गिर चुका है सुपर स्ट्रक्चर

भागलपुरः बिहार में एक और पुल जमींदोज हो गया है। भागलपुर में सुल्तानगंज-अगुवानी गंगा नदी पर बन रहे फोरलेन पुल का स्ट्रक्चर एक बार फिर गिर गया है। इस पुल का स्ट्रक्चर तीसरी बार गिरा है। भागलपुर की तरफ से 9 और 10 नंबर के बीच का हिस्सा गंगा नदी में समा गया है। तीसरी बार इस पुल का हिस्सा गिरने से हड़कंप मच गया है। 1710 करोड़ रूपये की अनुमानित लागत से बन रहा ये पुल तीसरी बार गिर गया है।

इस पुल का निर्माण एसपी सिंगला कंपनी के द्वारा किया जा रहा है। सुल्तानगंज में बन रहा ये पुल खगड़िया को भागलपुर से जोड़ेगी। इससे पहले जून 2023 में पुल का सुपर स्ट्रक्चर जमींदोज हो गया था। पुल का करीब 200 मीटर का हिस्सा नदी में समा गया था। इससे पहले 27 अप्रैल 2022 को भी तेज आंधी और बारिश में करीब 100 फीट लंबा हिस्सा भरभराकर जमीन में गिर गया था।

See also  झारखंड के पलामू में हुई सबसे ज्यादा बारिश, लोहरदगा में वज्रपात से पति की मौत, पत्नी झूलसी, लातेहार में मजदूर की गई जान

GVLY2WmaoAAVKwr

तीसरी बार निर्माणाधीन भागलपुर-सुल्तानगंज अगुवानी पुल के टूटने पर बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लि० ने जानकारी दी, “पुल का एक अतिरिक्त भाग निर्माण के समय पहली बार 30 अप्रैल 2022 को क्षतिग्रस्त हुआ। जिसे तोड़कर हटाने का निर्देश दिया जा चुका है। इसके डिज़ाइन की जांच IIT रुड़की द्वारा करायी गयी थी। इसके अतिरिक्त पुल के उप संरचना एवं नींव की भी जांच करायी जा रही है। इसी बीच इस तकनीक पर बन रहे पुल का दूसरा भाग दिनांक 04 जून, 2023 को क्षतिग्रस्त हुआ। जांच में इसका डिज़ाइन त्रुटिपूर्ण पाया गया तत्पश्चात तत्काल पुल का कार्य बंद करा दिया गया। संवेदक को इस तकनीक पर निर्माण किए जा रहे सभी भाग को हटाने का आदेश दिया गया है। इसी बीच पूर्व में क्षतिग्रस्त हुए भाग के शेष हिस्से जिसे हटाया जा रहा था, गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि एवं तेज बहाव होने के कारण आज क्षतिग्रस्त हो गया। यह भाग पूर्व के क्षतिग्रस्त भाग जिसे हटाया जाना था का ही एक हिस्सा था, गत दुर्घटना के पश्चात् इस पुल पर किसी भी प्रकार का कार्य नहीं कराया जा रहा है। माननीय उच्च न्यायालय द्वारा यह आदेश दिया गया है कि संवेदक के लागत पर नये सिरे से इस भाग का कार्य कराया जाना है। उक्त के आलोक में नया डिज़ाइन प्रक्रियाधीन है तदोपरांत इसका नये सिरे से निर्माण कार्य कराया जाएगा”

See also  पटना के होटल में शराब और शबाब का इंतजाम, ASI का बेटा समेत 15 गिरफ्तार, बर्थ डे पार्टी में लहराते पिस्टल के साथ बना रहा था रील्स
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now