रक्षाबंधन से एक दिन पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मईंया योजना के तहत एक हजार रूपये महिलाओं के खाते में करेंगे हस्तांतरित

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 15, 2024

रक्षाबंधन से एक दिन पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मईंया योजना के तहत एक हजार रूपये महिलाओं के खाते में करेंगे हस्तांतरित

रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन रक्षाबंधन के एक दिन पूर्व 18 अगस्त को पाकुड़ जिले में महिला लाभुकों के खाते में डीबीटी के माध्यम से एक हज़ार रुपए (₹ 1000/-) की सम्मान राशि हस्तांतरित कर झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री ने गुरूवार को  मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मुख्य सचिव एल०खियांग्ते, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के सचिव मनोज कुमार तथा सूचना एवं प्रौद्योगिकी सचिव विप्रा भाल और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न जिलों के उपायुक्तों के साथ बैठक कर इस महत्वाकांक्षी योजना के लिए विशेष शिविरों में मिल रहे आवेदनों और अब तक स्वीकृत आवेदनों की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को कई अहम निर्देश दिए।

Contents
See also  बिहार के शिक्षा मंत्री के खिलाफ FIR दर्ज करने का आवेदन, धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप

झारखंड मुख्यमंत्री मईंया सम्मान योजना को लेकर हेमंत सोरेन ने की समीक्षा बैठक, प्रगति से खुश CM ने बढ़ा दी पंजीयन करने की तारीख

एसएमएस के माध्यम से महिला लाभुकों को जानकारी दें

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लिए जो महिलाएं आवेदन कर रहीं हैं, उनके आवेदन की प्राप्ति एवं स्वीकृति के साथ चयनित लाभुकों को उनके बैंक खाते में सम्मान राशि हस्तांतरित किए जाने की जानकारी एसएमएस के माध्यम से दें, ताकि उनको यह पता चल सके कि राज्य सरकार द्वारा झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की सम्मान राशि उनके बैंक खाते में डाली जा चुकी है। उन्हें साइबर अपराध से बचाव को लेकर एसएमएस के माध्यम से जागरूकता संदेश भी भेजें।

सम्मान राशि जारी करने की तारीख तय होनी चाहिए

मुख्यमंत्री ने महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों के खाते में हर महीने की एक निश्चित तारीख तक सम्मान राशि हस्तांतरित करना सुनिश्चित करें। सम्मान राशि हस्तांतरित करने में किसी प्रकार का विलंब नहीं होना चाहिए । महिला लाभुकों के खाते में हर महीने इस योजना की सम्मान राशि हस्तांतरित होनी चाहिए।

See also  रामलला की प्रतिमा बनाने वाले अरूण योगीराज हैं पीएम मोदी के प्रिय शिल्पकार,आदि शंकराचार्य ,सुभाषचंद्र बोस की भव्य मूर्ति कर चुके हैं तैयार

55 प्रतिशत से ज्यादा आवेदनों को मिल चुकी है स्वीकृति

मुख्यमंत्री को अधिकारियों ने बताया कि झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लिए चल रहे विशेष शिविरों में अब तक 36 लाख 69 हज़ार 378 महिलाओं के आवेदन मिल चुके हैं। इनमें 20 लाख 37 हज़ार 754 आवेदन स्वीकृत किए जा चुके हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आवेदन लेने की प्रक्रिया में अभी भी जो त्रुटियां आ रही हैं, उसे अविलंब दूर करें, ताकि इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन देने से कोई भी पात्र महिला वंचित न रहे।

18 अगस्त तक विशेष शिविरों का होगा आयोजन

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लिए महिलाओं से आवेदन लेने के लिए विशेष शिविर को 18 अगस्त तक जारी रखें। उन्होंने यह भी कहा कि यह सतत चलने वाली एक योजना है । इसके तहत जो भी योग्य लाभुक होंगी, वे कभी भी प्रज्ञा केंद्रों के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। आवेदन जमा करने की प्रक्रिया निरंतर चलती रहेगी।

See also  हेमंत कैबिनेट की बैठक में 24 एजेंडे पर मुहर; सारंडा को अभ्यारण बनाने से पहले विस्थापन और वन अधिकार कानूनों की गारंटी पर गहन चर्चा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now