बाहुबली पूर्व विधायक अनंत सिंह को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, AK-47 रखने के मामले में किया गया बरी

बाहुबली पूर्व विधायक अनंत सिंह को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, AK-47 रखने के मामले में किया गया बरी

पटना: पूर्व विधायक और बाहुबली अनंत सिंह को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिल गई है। कोर्ट ने एके-47 रखने के मामले में उन्हे बरी कर दिया है। अनंत सिंह 2016 से जेल में बंद है। अनंत सिंह पर अब एक भी मामला पेंडिंग नहीं है।

रांची में सेक्स रैकेट को लेकर छापेमारी, अरगोड़ा इलाके के एक होटल में पुलिस की रेड
हाईकोर्ट ने उन्हे दो अहम मामले में बरी कर दिया है। अनंत सिंह बुधवार या गुरूवार को जेल से बाहर आ सकते है। अनंत कुमार सिंह को पटना के मॉल रोड स्थित आवास से इंसास राइफल मैगजीन और बुलेट प्रूफ जैकेट की कथित बरामदगी और नदवां स्थित पैतृक घर से एके 47, गोलियां और दो ग्रेनेड की कथित बरामदगी मामले में बरी कर दिया गया है।

हालांकि, पूर्व विधायक अनंत सिंह को 5 मई को लोकसभा चुनाव के दौरान 15 दिनों की पैरोल मिली थी। 5 साल में पहली बार उन्हें पैरोल दी गई थी। पैरोल उन्हें पुश्तैनी घर, जमीन और जायदाद के बंटवारे के लिए दी गई थी।19 मई को पैरोल खत्म होने पर जेल जाने से पहले अनंत सिंह ने फेसबुक पर एक पोस्ट कर लिखा था कि सौभाग्य न सब दिन सोता है, देखें, आगे क्या होता है। आप समस्त जनता मालिक, समर्थकों से वादा है बहुत जल्द लौटेंगे।

See also  बीएसएल की सभी यूनिट बंद, 100 करोड़ का नुकसान; प्लांट में फंसे 5 हजार से ज्यादा कर्मचारी
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now