- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

रांची में सेक्स रैकेट को लेकर छापेमारी, अरगोड़ा इलाके के एक होटल में पुलिस की रेड

रांची में सेक्स रैकेट को लेकर छापेमारी, अरगोड़ा इलाके के एक होटल में पुलिस की रेड

रांची : राजधानी रांची में सेक्स रैकेट को लेकर लगातार पुलिस छापेमारी कर रही है। रांची के अरगोड़ा इलाके के एक होटल में पुलिस ने रेड कर पांच युवतियों समेत सात को गिरफ्तार किया है। एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा के नेतृत्व में हटिया डीएसपी पीके मिश्रा ने छापेमारी की।

स्कूल नहीं आने पर लड़की के घर पहुंचा टीचर, करने लगा गंदा काम; पकड़े जाने पर कुएं में कूदा
अरगोड़ा थाना क्षेत्र इलाके के मौर्या होटल में की गई छापेमारी में पांच युवती और दो युवक को आपत्तिजनक स्थिति में गिरफ्तार किया गया। पिछले तीन महीनों के भीतर इस होटल में दूसरी बार छापेमारी की गई है। जून में की गई छापेमारी के दौरान देह व्यापार में शामिल दो लड़कियों को पकड़ा गया था।

टेस्ट कराने गईं 2 महिलाओं के साथ डॉक्टर ने किया गंदा काम, गिरफ्तार
बुधवार को ही रांची पुलिस ने मौर्य होटल के पास स्थित एक स्पा सेंटर में भी रेड किया। हालांकि वहां कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिला. पुलिस को सूचना मिली थी कि स्पा सेंटर में भी अनैतिक देह व्यापार चल रहा था। 

See also  NEET Paper Leak: पेपर लीक में सीबीआई ने धनबाद से बंटी को उठाया, 5 फोन, बैंक खाते, गाड़ी व जमीन के मिले कागजात
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now