- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

Vinesh Phogat को मिलेगा सिल्वर मेडल या नहीं? 16 अगस्त को आएगा फैसला

विनेश फोगाट ने ओलंपिक में डिस्क्वालिफिकेशन के बाद कुश्ती से सन्यास का किया एलान, कहा-'मैं हार गई'

Vinesh Phogat Case: पेरिस ओलंपिक में अयोग्य ठहराई गईं भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट के मेडल को लेकर मंगलवार को एक बार फिर से फैसला टल गया। खेल पंचाट (CAS) रेसलर विनेश फोगाट मामले में 16 अगस्त को फैसला सुनाएगा। पंचाट रात 9:30 बजे अपना फैसला सुनाएगा।

इससे पहले पंचाट ने सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था। पिछले मंगलवार को जापान की युई सुसाकी के खिलाफ शानदार जीत करने के बाद महिलाओं की 50 किग्रा फ्रीस्टाइल स्पर्धा के फाइनल में लड़ने से पहले विनेश फोगाट को बाहर कर दिया गया था। फाइनल में गोल्ड मेडल के लिए विनेश को अमेरिका की सारा हिल्डेब्रांट से भिड़ना था। लेकिन सुबह वजन करते समय उनका वजन निर्धारित सीमा से 100 ग्राम अधिक पाया गया, जिसके बाद विनेश को अयोग्य करार दे दिया गया।

टेस्ट कराने गईं 2 महिलाओं के साथ डॉक्टर ने किया गंदा काम, गिरफ्तार

विनेश फोगाट ने पिछले बुधवार को खेल पंचाट में इस फैसले के खिलाफ अपील की और मांग की कि उसे क्यूबा की पहलवान युस्नेलिस गुजमेन लोपेज के साथ संयुक्त रजत पदक दिया जाए। लोपेज सेमीफाइनल में विनेश से हार गई थी लेकिन बाद में भारतीय पहलवान को अयोग्य घोषित किए जाने के बाद उन्हें फाइनल में जगह मिली।

See also  विनेश फोगाट को मिल सकता है सिल्वर मेडल, CAS में पैरवी के लिए तैयार हुए हरीश साल्वे

अयोग्य ठहराए जाने के एक दिन बाद विनेश फोगाट ने खेल से संन्यास की घोषणा करते हुए कहा कि उसके पास खेल जारी रखने की ताकत नहीं है। हालांकि दुनिया भर के दिग्गज खिलाड़ियों ने इस 29 वर्षीय पहलवान का समर्थन किया है। विनेश का समर्थन करने वाली खेल हस्तियों की इस सूची में जापान के ओलंपिक चैंपियन रेई हिगुची भी शामिल हैं जिन्हें तीन साल पहले टोक्यो में इसी तरह अयोग्य ठहराया गया था लेकिन पेरिस में उन्होंने स्वर्ण पदक जीता था। इसके अलावा दिग्गज अमेरिकी फ्रीस्टाइल पहलवान जॉर्डन बरोज ने अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति से विनेश को रजत पदक देने की मांग की थी।

झारखंड प्रशासनिक सेवा के कई अधिकारियों का तबादला, कार्मिक प्रशासनिक सुधार और राजभाषा विभाग ने जारी की अधिसूचना

महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर का भी मानना है कि विनेश को कम से कम रजत पदक मिलना चाहिए था। चैंपियन निशानेबाज अभिनव बिंद्रा, दो बार के ओलंपिक पदक विजेता सुपरस्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा और मशहूर हॉकी खिलाड़ी पीआर श्रीजेश ने भी विनेश का समर्थन किया और देश को खेल में उनके योगदान की याद दिलाई। 2008 बीजिंग ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता मुक्केबाज विजेंदर सिंह ने भी विनेश को अपना समर्थन दिया। विजेंदर ने ट्वीट किया था, बहन विनेश फोगाट आपके साथ पहले भी थे। अब भी है और आगे भी रहेंगे।

See also  दिल्ली में हेमंत को ईडी ने 'घेरा' अचानक गए थे दिल्ली, आवास पर हो रही है पूछताछ

JSSC CGL परीक्षा के नई तारीख का एलान, 21 और 22 सितंबर को होगी परीक्षा

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now