- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

मनु भाकर और नीरज चोपड़ा एक दूसरे के होने वाले है ! इंटरनेट पर वायरल वीडियो ने फैंस के बीच मचाई खलबली

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 12, 2024

मनु भाकर और नीरज चोपड़ा एक दूसरे के होने वाले है ! इंटरनेट पर वायरल वीडियो ने फैंस के बीच मचाई खलबली

डेस्क: भारत के लिए पेरिस ओलंपिक में मेडल लाने वाले मनु भाकर और नीरज चौपड़ा के एक दूसरे से बातचीत करने का वीडियो बहुत तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसके साथ ही मनु भाकर की मां सुमेधा भाकर के साथ नीरज चोपड़ा की बातचीत ने इस बात को और हवा दे दिया कि दोनों खिलाड़ियों के बीच कुछ चल रहा है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो है जिसमें मनु भाकर और नीरज चौपड़ा एक दूसरे से बातचीत कर रहे है। इस दौरान नीरज थोड़े से शर्मिले होकर सर झुकाये हुए मनु भाकर से बात कर रहे है, वही बगल से मनु की मां भी गुजरती है और दोनों एक दूसरे से बातचीत करते हुए देखकर अपने मोबाइल से तस्वीरें खींचने लगती है।


इसके साथ एक और वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें मनु भाकर की मां नीरज चौपड़ा से बात कर रही है। उस वीडियो में भी नीरज शर्मिलें अंदाज में सर हिलाये जा रहे है। एक बार तो मनु की मां नीरज का हाथ अपने सर पर रख देती है, जैसे आम तौर पर लोग कसमें खिलाते है, उस अंदाज में।

 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में फैंस जिस तरह से रिएक्शन दे रहे है वो संकेत दे रहे है कि दोनों के रिश्तें दोस्ती से आगे बढ़ने वाली है। मनु से नीरज की बात और मनु की मां से नीरज चोपड़ा के बातचीत को शादी के नजरिये से फैंस देख रहे है।

मनु की मां के साथ नीरज चोपड़ा की बातचीत की वीडियो देखते ही फैंस ने तरह-तरह के रिएक्शन देने शुरू कर दिए।एक यूज़र ने लिखा, "रिश्ता पक्का." एक दूसरे यूज़र ने लिखा, "सीधा ही रिश्ता कर दिया क्या इसका." एक और यूज़र ने इसी मज़ाकिया अंदाज में लिखा, "दहेज कितना लोगे बेटा" इसी तरह लोगों ने वीडियो पर अलग-अलग रिएक्शन दिए।

See also  Indian Hockey Team का पेरिस में कमाल, लगातार दो ओलंपिक में मेडल, स्पेन को हराकर जीता कांस्य पदक
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now