- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

कॉफी शॉप के महिला टॉइलेट में हो रही थी वीडियो रिकॉर्डिंग, पता चला तो मचा हड़कंप

lady toilet

बेंगलुरु के एक फेमस कॉफी आउटलेट के वॉशरूम में एक संदिग्ध मोबाइल कैमरा पाया गया है। जानकारी के मुताबिक वॉशरूम के डस्टबिन में मोबाइल कैमरा लगाया गया था और इसमें करीब दो घंटे की रिकॉर्डिंग भी थी। बीईएल रोड पर स्थित ‘थर्ड वेव कॉफी’ आउटलेट के वॉशरूम में कैमरा पाया गया है। आरोप है कि यहां काम करने वाले एक कर्मचारी ने ही यह हरकत की थी।

इन्स्टाग्राम पर ‘गैंग्स ऑफ सिनेपुर’ नाम के एक हैंडल पर स्टोरी पोस्ट करके इस घटना के बारे में बताया गया है। इस स्टोरी में कहा गया. मैं बेंगलुरु के थर्ड वेव कॉफी आउटलेट में गया था। यहां एक महिला को वॉशरूम में फोन मिला जिसे डस्टबिन में छिपाया गया था। इसमें दो घंटे की वीडियो रिकॉर्डिंग थी। इसका फेस शीट की तरफ किया गया था। इसे फ्लाइट मोड पर रखा गया था ताकि कोई शोर ना हो।

श्रावणी मेला: भगदड़ में सात श्रद्धालुओं की मौत, जहानाबाद के सिद्धेश्वरनाथ में हादसा

See also  IND vs NZ Live Streaming: आज चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल कब और कहां देखें? जानिए भारत-न्यूजीलैंड मैच की डिटेल

यूजर ने बताया कि इस कैमरे को इतने ध्यान से लगाया गया था कि केवल कैमरा ही दिख रहा था। डस्टबिन में एक छेद बनाकर कैमरे को निकाला गया था। तुरंत पता चल गया कि यहां काम करने वाले एक शख्स का ही मोबाइल फोन था। पुलिस को बुलाया गया और फिर उसके खिलाफ कार्रवाई की गई। उसने कहा, यह बहुत ही डराने वाली बात है।

फोन मिलने के बाद महिला ने कॉफी आउटलेट के स्टाफ को जानकारी दी। थर्ड वेव की तरफ से कहा गया है कि इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना के लिए उसे खेद है। इस तरह के काम बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।

चीन में कार भी होने लगी ‘प्रेग्नेंट’, वायरल वीडियो ने उड़ाए होश; मचा हंगामा

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now